पुलिस पर हमला कर छुड़वाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित

शहर के आरएसडी कालेज के पास सोमवार शाम सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को पकड़कर ले जा रही थाना गुरुहरसहाय की पुलिस पर हमला कर चार गाड़ियों में आए हमलावर आरोपित को छुड़वा ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 11:30 PM (IST)
पुलिस पर हमला कर छुड़वाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित
पुलिस पर हमला कर छुड़वाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : शहर के आरएसडी कालेज के पास सोमवार शाम सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को पकड़कर ले जा रही थाना गुरुहरसहाय की पुलिस पर हमला कर चार गाड़ियों में आए हमलावर आरोपित को छुड़वा ले गए। चार गाड़ियों में सवार करीब 15 हमलावर मल्लावाला से ही पुलिस का पीछा कर रहे थे। थाना फिरोजपुर सिटी पुलिस ने एएसआइ जसपाल सिंह की शिकायत पर 19 लोगों पर पर्चा दर्ज किया गया है।

थाना गुरुहरसहाय के प्रभारी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर के कस्बा मल्लावाला के अधीन आते गाव काबल वाला में रहने वाले स्वर्णजीत सिंह पर वर्ष 2020 में सामूहिक दुष्कर्म का पर्चा दर्ज किया गया था। आरोपित को सूचना के तहत गाव काबल सिंह वाला के पास काबू किया गया था और पुलिस की टीम में शामिल एएसआइ महल सिंह व एएसआइ जंग सिंह समेत दो मुलाजिम आरोपित स्वर्णजीत को लेकर गुरुहरसहाय आ रहे थे तो फिरोजपुर शहर के आरएसडी कालेज के निकट चार गाड़ियों में सवार होकर आए 15 के करीब हथियारों से लैस लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर हमला कर दिया और आते ही विरोध करने पर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और स्वर्णजीत को छुड़ा कर ले गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावरों में दो लोग जिनमें बक्शीश सिंह आरोपित स्वणर्जीत का पिता है। इसके अलावा गुरविंदर सिंह को नामजद किया गया है और करीब 15 हमलावरों के खिलाफ एएसआइ जसपाल सिंह के बयानों पर थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है।

उधर, थाना सिटी केएएसआइ जंग सिंह ने बताया कि थाना गुरुहरसहाय के एएसआइ जसपाल सिंह के बयान दर्ज किये जा रहे है और पर्चा दर्ज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी