आप देगी किसानों का साथ : बागर

विधान सभा हलका देहाती फिरोजपुर के सरहदी ब्लाक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में आम आदमी पार्टी की तरफ से लोगों के साथ जन संपर्क शुरू कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:24 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:24 PM (IST)
आप देगी किसानों का साथ : बागर
आप देगी किसानों का साथ : बागर

संवाद सूत्र, ममदोद (फिरोजपुर) : विधान सभा हलका देहाती फिरोजपुर के सरहदी ब्लाक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में आम आदमी पार्टी की तरफ से लोगों के साथ जन संपर्क शुरू कर दिया गया है। रविवार को गांव में पहुंचे आप के सीनियर नेता डा. आशु बागर ने कहा कि मोदी सरकार की तरफ से जो कृषि सुधार कानून लाए गए हैं, उससे मंडीकरन बिल्कुल खत्म हो जाएगा। सीधी खरीद के साथ आढ़ती, मुनीम, पल्लेदार, लोडिग वाले, मजदूर, ठेकेदार, ट्रैक्टर मैकेनिक और बीज विक्रेता आदि सभी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के हक के लिए उनके साथ है।

इस मौके गांव हजारा वाला के लोगों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर डा .अशोक सिंह हजारा, डा. बलवीर सिंह हजारा, डा. बलजीत सिंह भट्टिया, नंबरदार जोगिंद्र सिंह हजारा, अमन धालीवाल, कुलदीप सिंह धीरा, बलविंदर सिंह क्लब प्रधान, पार्टी के सीनियर नेता जंगीर सिंह हजारा, बलविंदर सिंह राउके, काला सिंह राउके, देसा सिंह, जहानजीत सिंह बादल, मनजीत सिंह, हरबंस सिंह, गुरनाम सिंह, मास्टर बलवीर सिंह, जंगीर सिह, जोरावर सिंह, निशान सिंह, नरिंदर सिंह व अन्य मौैजूद थे।

chat bot
आपका साथी