आप नेताओं ने भाजपा के सीनियर नेताओं के खिलाफ किया मानहानि का दावा

किसानों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर आप ने दर्ज करवाया केस।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:52 PM (IST)
आप नेताओं ने भाजपा के सीनियर नेताओं के खिलाफ किया मानहानि का दावा
आप नेताओं ने भाजपा के सीनियर नेताओं के खिलाफ किया मानहानि का दावा

संवाद सूत्र जीरा (फिरोजपुर):

किसानों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेताओं पर जीरा में मानहानि का केस दायर किया है। सोमवार सांय आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एडवोकेट तथा फिरोजपुर से पूर्व हलका इंचार्ज रजनीश दहिया के नेतृत्व में जीरा की माननीय अदालत में मानहानि का दावा ठोका। आप नेताओं ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ अपशब्द बोले जा रहे थे यहां तक कि इनको खालिस्तानी देश विरोधी तत्वों के नाम के साथ जोड़ा गया था, जिसके साथ किसानों का अपमान हुआ है। रजनीश दहिया ने कहा आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडरशिप के आदेशों पर आज जीरा की अदालत में भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का दावा किया गया।

इस मौके पूर्व विधायक नरेश कटारिया, प्रदेश सचिव डॉ अजमेर सिंह कालड़ा, सीनियर नेता शमिदर सिंह खिडा ,हलका इंचार्ज चंद सिंह गिल, अमनदीप सिंह संधू, गुरमीत सिंह,आदि उपस्थित थे। इस मौके नेताओं ने कहा कि केंद्र द्वारा पास तीन कृषि कानून किसानों के लिए मौत के वारंट हैं तथा सरकार द्वारा यह कानून सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए पास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने परिवारों तथा बच्चों समेत दिल्ली की सरहदों पर खेती कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते 90 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं और इन 3 महीनों के दौरान 250 से ज्यादा किसानों की जान जा चुकी है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में कुछ भी नहीं किया। जबकि भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी