फिरोजपुर में मिला कोरोना का एक नया केस

जिले में रविवार को कोरोना का एक नया केस मिला है। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या सात हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:13 PM (IST)
फिरोजपुर में मिला कोरोना का एक नया केस
फिरोजपुर में मिला कोरोना का एक नया केस

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : जिले में रविवार को कोरोना का एक नया केस मिला है। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या सात हो चुकी है। जिले में अब तक 292193 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 14334 पाजिटिव केस पाए गए हैं और 13823 स्वस्थ हो चुके हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सेहत विभाग की तरफ से जारी गाइड लाइन के पालन की अपील की है।

कैंप में 254 लोगों ने लगवाई वैक्सीन संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब विशाल फाजिल्का की ओर से रविवार को कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन दुख निवारण श्री बाला जी धाम मंदिर में किया गया। कैंप में कुल 254 डोज लोगों को लगाई गईं, जिनमें 181 कोविशील्ड और 73 कोवैक्सीन के इंजेक्शन शामिल रहे।

क्लब के सचिव डा. मनोज नारंग में बताया कि कैंप के दौरान अस्पताल के समस्त स्टाफ को कोरोना वारियर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। मंदिर ट्रस्ट प्रधान महावीर प्रसाद मोदी व क्लब प्रधान इजी. प्रदीप सेठी ने अस्पताल स्टाफ के साथ साथ को-आर्डिनेटर श्रुति व अन्य स्टाफ को सम्मानित किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन नरेश जुनेजा (पूर्व प्रधान) ने सभी सहयोगियों के सहयोग पर आभार व्यक्त किया। कैंप आयोजन में चेयरमैन एमजेएफ नरिदर सचदेवा, प्रोजेक्ट चेयरमैन सुनील राणा, कोषाध्यक्ष महेश बब्बर, प्रोजेक्ट सचिव मनु सेतिया, पीआरओ आशीष शर्मा, एमजेएफ ओपी सचदेवा, नीलम सचदेवा, विनोद सचदेवा, अशोक वाट्स, अमरजीत शर्मा, राजेश गोयल, गगन चावला, रजिस्ट्रेशन हेल्पर्स राकेश नारंग, अश्विनी सचदेवा, मोहित छाबड़ा, हास्पिटल स्टाफ कमल, छिदर, राजीव, रजत ने सहयोग प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी