फिरोजपुर में कोरोना से छह लोगों को हुई मौत

जिला फिरोजपुर में जहां नए संक्रमितों की संख्या कम हुई है वहीं रिकवर करने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 07:09 PM (IST)
फिरोजपुर में कोरोना से छह लोगों को हुई मौत
फिरोजपुर में कोरोना से छह लोगों को हुई मौत

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : जिला फिरोजपुर में जहां नए संक्रमितों की संख्या कम हुई है वहीं रिकवर करने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हो गई। जिले में 89 नए संक्रमित मिले हैं जबकि जिले भर में 134 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी है।

सोमवार को कोरोना संक्रमण से मरने वालों में गुरुहरसहाय की 30 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय महिला, ब्लाक ममदोट से 47 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष, फिरोजशाह ब्लाक से 60 वर्षीय महिला, 76 वर्षीय पुरुष शामिल है। अब तक जिला फिरोजपुर में मरने वालों की संख्या 402 हो गई है। इसके अलावा जिले 1553 केस एक्टिव है। सिविल सर्जन राजिदर राज के मुताबिक सोमवार को 824 लोगों के टेस्ट किए गए। अब तक 172145 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें 12754 पॉजिटिव केस पाए गए है और उनमें से 10799 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों ने कोरोना बीमारी से बचने के लिए लोगों को सेहत विभाग की तरफ से जारी गाइड लाइन की पालना करने के लिए अपील की है।

chat bot
आपका साथी