कैंप में 55 लोगों ने किया रक्तदान

लायंस क्लब फिरोजपुर बार्डर के पदाधिकारियों की तरफ से डीसीएम जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को रक्तदान कैंप लगाया गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:46 PM (IST)
कैंप में 55 लोगों ने किया रक्तदान
कैंप में 55 लोगों ने किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : लायंस क्लब फिरोजपुर बार्डर के पदाधिकारियों की तरफ से डीसीएम जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को रक्तदान कैंप लगाया गया, जिसमें सिविल अस्पताल की टीम ने अपना सहयोग किया। कैंप में करीब 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जोकि जरुरतमंद मरीजों को लगाया जाऐगा।

कैंप में चोपड़ा पाथ लैबोरेटरी फिरोजपुर सिटी की तरफ से लोगों के फ्री ब्लड टैस्ट किए गए। इस कैंप को सफल बनाने में लायन चेतन पाल जोसन वकील प्रधान, गगनदीप जोसन सचिव, लायन अशीश अग्रवाल खजांची, अशीश शर्मा वकील, दीपक गुप्ता, लायन अंकित जैन, मनप्रीत जोसन, प्रतीक अरोड़ा, लायन गुरसेवक सिंह, मोहित गर्ग, पीआरओ राहुल गर्ग, राहुल मितल, सौरव पुरी, विपुल गोयल आदि ने सहयोग किया। अंत में डा.रोहित गर्ग वकील जोन चेयरपर्सन ने डा.दाशिवन चोपड़ा व उनकी टीम को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।

30 परिवारों दी आर्थिक सहायता संवाद सूत्र, तलवंडी भाई(फिरोजपुर) सरबत का भला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को तलवंडी भाई में समागम के दौरान तलवंडी भाई और मुदकी इलाके से संबंधित 30 जरूरत मंद परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चेक बांटे गए। इस मौके संस्था के जिला प्रधान हरजिंदर सिंह कातना और ब्लाक प्रधान बहादुर सिंह भुल्लर विशेष तौर पर शामिल हुए।

संस्था की स्त्री विग जिला प्रधान अमरजीत कौर छाबड़ा ने बताया कि संस्था के मैनेजिग ट्रस्टी डा. एसपी सिंह ओबराए के निर्देशों के अंतर्गत पूरी दुनिया में संस्था की तरफ से लोग भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। संस्था की तरफ से जिले में 200 जरूरतमंद परिवारों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है और लोगों की अच्छी सेहत के लिए फिरोजपुर और मक्खू में लैब भी स्थापित की गई हैं, जिससे लोग अपने शरीर के टैस्ट करवा कर रोगों से जानकार हो रहे हैं। इस मौके पर बहादुर सिंह भुल्लर ब्लाक प्रधान, संजीव बजाज, नरिंदर बेरी कैशियर, रणजीत सिंह राय प्रधान जीरा, सुखजीत सिंह हराज, लखविंदर सिंह करमूवाला और अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी