500 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, बाइक सवार धरा

थाना जीरा सदर की पुलिस ने गश्त के दौरान गांव महियांवाला से बाइक सवार को शक के आधार पर रोका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:07 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:07 PM (IST)
500 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, बाइक सवार धरा
500 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, बाइक सवार धरा

संवाद सहयोगी.फिरोजपुर : थाना जीरा सदर की पुलिस ने गश्त के दौरान गांव महियांवाला से बाइक सवार को शक के आधार पर रोका। जब तलाशी ली तो उससे प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपित कुलदीप सिंह निवासी गांव लोहेके खुर्द के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर कुलविदर सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान गांव महियां वाला कलां के नजदीक बाइक सवार कुलदीप सिंह को शक के आधार पर रोक लिया। जब उसकी तलाशी ली तो 500 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। सब इंस्पेक्टर कुलविदर सिंह ने बताया कि आरोपित पर मामला दर्ज कर लिया है। 11020 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक धरा

उधर, थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव मोहनके उताड़ में नाकाबंदी करके बाइक सवार को हजारों प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रूपिदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि ओम प्रकाश उर्फ उमा निवासी गांव मोहनके उताड़ प्रतिबंधित गोलियां बेचने का काम करता है। वह प्रतिबंधित गोलियां लेकर बाइक पर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने गांव मोहनके उताड़ में नाकाबंदी कर दी। वहां से आरोपित को गिफ्तार कर उससे 11020 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है।

chat bot
आपका साथी