गांवों के विकास कार्यो के लिए खर्च किए जाएंगे दो करोड़ : पिकी

विधायक फिरोजपुर शहरी परमिन्दर सिंह पिंकी ने बताया कि हलके के अधीन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:01 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:01 PM (IST)
गांवों के विकास कार्यो के लिए खर्च किए जाएंगे दो करोड़ : पिकी
गांवों के विकास कार्यो के लिए खर्च किए जाएंगे दो करोड़ : पिकी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : विधायक फिरोजपुर शहरी परमिन्दर सिंह पिंकी ने बताया कि हलके अधीन पड़ते गांवों के विकास के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इन कामों की शुरुआत कोरोना महामारी पर अंकुश लगने के बाद की जाएगी जिससे। इस महामारी कारण विकास कामों में कोई रुकावट न आए। उन्होंने कहा कि हलके का कोई भी गांव विकास सुविधाओं से खाली नहीं रहेगा। गांवों में भी शहरों जैसी सुख -सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

इसके अलावा विधायक पिकी ने कहा कि श्री मुक्तसर साहिब बरास्ता फिरोजपुर रोड के लिए 263 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। सड़क बनाने के लिए वृक्षों की कटाई के लिए जंगलात विभाग को लिख दिया गया है। वृक्षों की कटाई करके सड़क के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस रोड के बनने साथ लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी और यातायात सुविधाजनक बन जाएगी।

विधायक पिंकी ने कहा कि कोरोना महामारी केस हलके में बढ़ रहे हैं, इस लिए लोगों को सावधानियां वरतें। लोग मास्क जरूर पहनकर रखें और अपने घरों में ही रहें। ज्यादा जरूरी काम होने पर ही घर से निकला जाए। उन्होंने पंचों, सरपंचों से अपील करते कहा कि वह अपनी-अपने गांव में लोगों को कोरोना संबंधित जागरूक करें और सेहत विभाग की तरफ से जारी सावधानी का पालन करने सम्बन्धित लोगों से अपील करें, जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके।

इसके अलावा विधायक पिंकी ने समूह हलका निवासियों से अपील करते कहा कि वह कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क जरूर डाल कर रखें और सामाजिक दूरी भी बना कर रखें। विधायक पिकी ने कहा कि वह हलके में आप खुद जाकर अस्पतालों का दौरा करके आए हैं और मरीजों को अस्पतालों में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी