युवक को विदेश भेजने का झांसा दे ठगे 19 लाख

थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:15 PM (IST)
युवक को विदेश भेजने का झांसा दे ठगे 19 लाख
युवक को विदेश भेजने का झांसा दे ठगे 19 लाख

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना लक्खोके बहराम के सहायक इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता बलकार सिंह पुत्र संता सिंह वासी गांव हामद ने बताया कि आरोपिप नवराज भंडारी वासी आदर्श नगर धर्मकोट, मोगा, सुकीन शीरा वासी नजदीक डाक घर धर्मकोर्ट मोगा, मनजीत सिंह व सतविंद्र सिंह ने मिलीभगत करके उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर उसके साथ 19 लाख रुपए की ठगी की है। मामले की जांच कर रहे जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपितों पर मामला दर्ज अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

शराब सहित बाइक सवार काबू संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय(फिरोजपुर) : थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने सेम नाला पुल सरूप सिंह वाला के नजदीक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अंवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। सहायक इंस्पेक्टर हरनेक सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान नछतर सिंह वासी गमानी वाला खूह गांव वैरोके को 40 बोतल अवैध शराब सहित काबू कर मामला दर्ज किया है।

50 ग्राम अफीम के साथ एक काबू संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: थाना मक्खू की पुलिस ने वार्ड नंबर 12 जीरा रोड मक्खू में छापामारी कर50 ग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना मक्खू के सहायक इंस्पेक्टर तारा सिंह को पुलिस पार्टी के साथ गश्त दौरान सूचना मिली थी कि गुरनाम उर्फ गामा वासी बस्ती वसावा अफीम बेचने का आदी है और यदि छापेमारी की जाए तो उसे अफीम सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने वार्ड नंबर 12 जीरा रोड मक्खू में छापामारी कर आरोपित को 50 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी