12.5 एमवीए के ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

विधायक परमिंदर सिंह पिकी ने शनिवार को 66 केवी सब स्टेशन अटारी में 12.5 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया जोकि लगभग 2.50 करोड़ की लागत के साथ लगाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:39 PM (IST)
12.5 एमवीए के ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
12.5 एमवीए के ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : विधायक परमिंदर सिंह पिकी ने शनिवार को 66 केवी सब स्टेशन अटारी में 12.5 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया, जोकि लगभग 2.50 करोड़ की लागत के साथ लगाया गया है। इस मौके विधायक पिकी ने कहा कि इस ट्रांसफार्मर के लगने से लोगों को बिजली संबंधी आने वाली मुश्किलों से निजात मिलेगी और किसानों को अपने खेतों के लिए आठ घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई मिलेगी औरआस-पास के लगभग 22 गांवों को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी।

विधायक पिकी ने कहा कि अटारी में 50 लाख रुपए की लागत के साथ नई डिस्पेंसरी जल्द ही बनने जा रही है, जिसके साथ गांव के लोगों को सेहत सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर चेयरमैन मार्केट समिति फिरोजपुर सुखविदर सिंह अटारी ने गांव वासियों की तरफ से विधायक पिकी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बिजली बोर्ड के एक्सईएन भूपिदर सिंह, एसडीओ संतोख सिंह और स्टाफ ने भी विधायक पिकी का धन्यवाद किया। इस मौके सरपंच सुरजीत कौर, चेयरमैन ब्लाक समिति बलवीर बाठ, गुलजार सिंह चेयरमैन प्लानिग बोर्ड, जेई सारज सिंह, यश कुमार एसएसए इंचार्ज, रमन सिंह, दविंदर सिंह संधू नंबरदार, बिक्रम जीत चीमा, डा.अवतार सिंह मैंबर पंचायत, अजीत सिंह चीमा, कशमीर सिंह सिद्धू, सुखजीत सिंह मैंबर पंचायत, हरजीत सिंह मैंबर पंचायत, प्रताप सिंह मैंबर पंचायत, मंगल सिंह मैंबर पंचायत, नछत्तर सिंह नंबरदार, इकबाल सिंह सरपंच गैदर, निशान सिंह सरपंच, वस्सण सिंह सरपंच, मलकीत सिंह अक्कूवाला, निम्हा अक्कूवाला, बोहड़ सिंह, सुरिदर सिंह सिद्धू, लक्खा सिंह, कमलजीत भानेवाला, तरसेम सिंह नंबरदार, महल सिंह कटोरा, परविदर सिंह उप्पल, तलविदर उप्पल वकीलां वाली, भगवान भुल्लर खाई, तलविदर कुमार जेई आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी