युवती बोली- 13 वर्ष की उम्र में अबोहर में युवक करता रहा दुष्कर्म, 8 वर्ष बाद खोला पुलिस के सामने राज

लड़की जब 13 वर्ष की थी तो अबोहर में एक युवक ने उसकी मां को घर से निकाल दिया और फिर उससे दुष्कर्म करता रहा। घटना के आठ वर्ष बाद लड़की अब जब बालिग हो गई है तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:27 PM (IST)
युवती बोली- 13 वर्ष की उम्र में अबोहर में युवक करता रहा दुष्कर्म, 8 वर्ष बाद खोला पुलिस के सामने राज
युवती ने आरोप लगाया कि 13 वर्ष की उम्र में उससे दुष्कर्म हुआ था। (सांकेतिक फोटो)

जेएनएन, अबोहर। थाना बहाववाला पुलिस ने आठ साल पुराने दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना वहाबवाला के एसएचओ परमजीत सिंह के अनुसार मूलरूप से हरियाणा के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय विवाहित युवती ने बताया कि लगभग 8 वर्ष पहले 13 वर्ष की आयु में वह अपनी माता के साथ अबोहर के एक गांव में रहती थी, जहां संगरिया निवासी गग्गू भी उनके साथ ही रहता था।

आरोप के अनुसार लगभग आठ महीने तक एक साथ रहने के बाद गग्गू ने पीड़ित युवती की माता के साथ मारपीट करके उसे वहां से निकाल दिया, जबकि उसे अपने पास ही रख लिया। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि उसकी माता को वहां से निकालने के बाद 13 साल की उम्र में गग्गू उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़ित युवती के बयान पर 8 वर्ष पुराने दुष्कर्म के मामले में आरोपित के खिलाफ थाना वूमैन सैल डबवाली में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ओफैंस एक्ट-2012 की धारा-6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हरियाणा पुलिस द्वारा उक्त मुकदमा दर्ज करने के बाद थाना वहाबवाला पुलिस से संपर्क करके घटनास्थल उनके अधिकार क्षेत्र में आने के चलते आरोपित गग्गू के विरुद्ध दर्ज मुकदमा यहां स्थानांतरित किया है।

शादी का झांसा दे विवाहिता को बनाया हवस का शिकार

उधर, फिरोजपुर में शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने के आरोप में थाना ममदोट की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान विवाहिता ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर को वह गांव फत्तेवाला घाटी में बलवंत सिंह के घर आई और बलवंत सिंह ने उसे विवाह का झांसा दे कर उस के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाऐ। सब इंस्पेक्टर जसबीर कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विवाहिता से किया दुष्कर्म

फिरोजपुर जिले के एक गांव में 23 साल की विवाहिता ने गांव के ही दो भाइयों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। थाना खुईखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 20 सितंबर की रात आठ बजे जब वह बाहर गई थी तो आरोपित उसे खींचकर अपने घर ले गए और प्रदीप और उसके भाई ने उससे दुष्कर्म किया, लेकिन जब आरोपितों के साथ मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की तो उसने शोर मचाया, जिसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए, जिसके बाद परिवार ने उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी