रंजिश के चलते युवक को पीटा, छीना मोबाइल व पर्स

नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर पुरानी रंजिश के चलते उससे मारपीट करने व उसका मोबाइल और पर्स छीनने के आरोप में सात ज्ञात व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:04 AM (IST)
रंजिश के चलते युवक को पीटा, छीना मोबाइल व पर्स
रंजिश के चलते युवक को पीटा, छीना मोबाइल व पर्स

संवाद सूत्र, फाजिल्का : नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर पुरानी रंजिश के चलते उससे मारपीट करने व उसका मोबाइल और पर्स छीनने के आरोप में सात ज्ञात व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में आवा कॉलोनी के रहने वाले नसीब सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसका फाजिल्का के रहने वाले बोबी के साथ पुराना झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते 21 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह एक दुकान पर सामन लेने के लिए जा रहा था तो उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया। आरोपितों ने उसका पर्स व मोबाइल भी छीन लिया। एएसआइ बलकार सिंह ने आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी