108 कंजकों का किया पूजन

भले ही शहर के विभिन्न घरों में शनिवार को ही कंजकों का पूजन कर दिया गया लेकिन मंदिरों में आष्टमी व नवमी का त्यौहार रविवार को दशहरे वाले दिन मनाया गया। श्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:05 PM (IST)
108 कंजकों का किया पूजन
108 कंजकों का किया पूजन

संवाद सूत्र, फाजिल्का :

भले ही शहर के विभिन्न घरों में शनिवार को ही कंजकों का पूजन कर दिया गया, लेकिन मंदिरों में आष्टमी व नवमी का त्यौहार रविवार को दशहरे वाले दिन मनाया गया। श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में 17 अक्टूबर से जारी नवरात्र पर्व 24 अक्टूबर तक चला। रोजाना जहां सुबह साढ़े सात बजे मां दुर्गा का पूजन किया गया। वहीं मंदिर की श्री सुंदरकांड महिला समिति द्वारा रोजाना शाम को साढ़े तीन से शाम छह बजे तक सामूहिक श्री दुर्गा स्तुति के पाठ किए गए। 25 अक्टूबर समाप्ति वाले दिन सुबह साढ़े 9 बजे 108 कन्याओं का कंजक पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह की आरती में एकत्रित हुए और मां का पूजन किया।

वहीं दुख निवारण श्री बाला जी धाम मंदिर कमेटी के महासचिव नरेश जुनेजा ने बताया कि पिछले शनिवार से नवरात्र पर्व शुरू हुआ, जोकि 24 अक्टूबर तक चला। शनिवार शाम चार बजे से सवा छह बजे तक भजन संकीर्तन किया गया। वहीं रविवार सुबह नौ से सवा 11 बजे तक संकीर्तन किया गया व इसके बाद कंजकों का पूजन हुआ। श्री बांके बिहारी मंदिर के पंडित शर्मा ने बताया कि सुबह मां के पूजन के साथ नवरात्र कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं नवरात्र पर्व को लेकर बाजारों में भारी चहल पहल दिखाई दी।

chat bot
आपका साथी