श्री राम मंदिर में की मां कुष्मांडा की पूजा

श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में शरद नवरात्र को लेकर लगातार कार्यक्रम जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 04:03 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 04:03 PM (IST)
श्री राम मंदिर में की मां कुष्मांडा की पूजा
श्री राम मंदिर में की मां कुष्मांडा की पूजा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में शरद नवरात्र को लेकर लगातार कार्यक्रम जारी है। मंदिर में चौथे नवरात्र को मां कुष्मांडा की पूजा की गई। इस दौरान मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा, चिमन लाल शर्मा व दिनेश शर्मा द्वारा मां का पूजन करवाया गया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि मंदिर के प्रवेशद्वार पर सैनिटाइज मशीन रखी गई है, जहां सैनिटाइज के बाद ही श्रद्धालु अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इसक अलावा पाठ पढ़ने वाली महिलाएं व मंदिर में माता का दीदार करने आने वाले श्रद्धालु मास्क पहनकर आने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माथा टेका। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक चौथी मां कुष्मांडा का पूजन किया गया। साढ़े दस बजे मां की पावन आरती उतारने के बाद सभी श्रद्धालुओं में नवरात्र का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केके कामरा ने बताया कि श्री सुंदरकांड महिला समिति द्वारा शाम चार से साढ़े छह बजे तक सामूहिक श्री दुर्गा स्तुति पाठ किए गए, जिसके बाद मां की पावत आरती की गई। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर तक सुंदरकांड महिला समिति द्वारा रोजाना सायं चार बजे से साढ़े छह बजे तक सामूहिक श्री दुर्गास्तुति के पाठ किए जाएंगे। 13 अक्टूबर को पावन श्री दुर्गाष्टमी पर 108 कंजकों का पूजन सुबह नौ बजे किया जाएगा। वहीं श्री दुर्गास्तुति पाठ करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह 13 अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी