तीसरे नवरात्र की मां चंद्रघंटा की उपासना

श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में आयोजित लगीयां रौणकां नवरात्र दीयां कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:17 PM (IST)
तीसरे नवरात्र की मां चंद्रघंटा की उपासना
तीसरे नवरात्र की मां चंद्रघंटा की उपासना

संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में आयोजित लगीयां रौणकां नवरात्र दीयां कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजन किया गया। इस मौके मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा, चिमन लाल शर्मा व दिनेश शर्मा ने मेहमानों के जरिए मां का पूजन करवाया।

मंदिर कमेटी के प्रधान केवल कृष्ण कामरा व सरंक्षक रमेश सेठी ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक मां चंद्रघंटा की उपासना की गई। साढ़े दस बजे मां की पावन आरती उतारने के बाद सभी श्रद्धालुओं में नवरात्र का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद शाम चार से साढ़े छह बजे तक मंदिर की सुंदरकांड महिला समिति द्वारा श्री दुर्गास्तुति के पाठ व भजनों का गुणगान किया गया। सायं साढ़े छह बजे मां की पावन आरती उतारी गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं में नवरात्र का प्रसाद बांटा गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केके कामरा ने बताया कि आयोजन 13 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान श्री राम मंदिर सुंदरकांड महिला समिति द्वारा रोजाना सायं चार बजे से साढ़े छह बजे तक सामूहिक श्री दुर्गास्तुति के पाठ किए जाएंगे। पावन आरती शाम साढ़े छह बजे की जाएगी, जिसके उपरांत नवरात्रे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को पावन श्री दुर्गाष्टमी पर 108 कंजकों का पूजन सुबह नौ बजे किया जाएगा। वहीं श्री दुर्गास्तुति पाठ करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह 13 अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे आयोजित किया जाएगा।

मां के भजनों पर झूमे श्रद्धालु संवाद सूत्र, फाजिल्का : दुख निवारण श्री बाला जी धाम में शरद नवरात्र के उपलक्ष्य में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। मंदिर कमेटी के महामंत्री नरेश जुनेजा ने बताया कि सुबह मां के पूजन के साथ आरती की गई। इसके अलावा शाम को मंदिर की श्री सुंदरकांड महिला समिति द्वारा 71 परिवारों द्वारा करवाए जा रहे श्री राम चरित मानस के नव्वाह परायण पाठ किए गए।

वहीं मंडल की प्रधान रानी धवन, बिमला मक्कड़, कामना भंडारी, कृष्णा, ऊर्षा, सुनीता, ममता, नीलम वर्मा, शशि धूड़िया, अंजली धवन आदि ने अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर तक नव्वाह परायण पाठ किए जाएंगे और पाठों का पढ़ने का समय 3:30 से 6:30 तक होगा। रोजाना माता रानी का पूजन सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक मंदिर में विशेष अतिथियों व यजमानों द्वारा करवाया जाएगा। आयोजन में महिला अध्यक्ष रानी धवन, बिमला गिरधर, कामना भंडारी, उषा भटेजा, वीना धवन, कृष्णा शर्मा, कृष्णा कश्यप, अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी, अश्विनी बांसल, सुभाष बांसल, किरण चौपड़ा तथा समूह महिला मंडल व बालाजी सफेरी संघ द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। जिन महिलाओं द्वारा पाठ किया जाएगा, उनको 15 अक्टूबर विजयदशमी वाले दिन सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी