डीसी दफ्तर में कर्मियों ने दिया धरना

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विसिज यूनियन 31 अक्टूतर तक हड़ताल की जा रही है जिसको लेकर बुधवार को भी यूनियन सदस्यों ने डीसी दफ्तर में धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:01 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:05 PM (IST)
डीसी दफ्तर में कर्मियों ने दिया धरना
डीसी दफ्तर में कर्मियों ने दिया धरना

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विसिज यूनियन 31 अक्टूतर तक हड़ताल की जा रही है, जिसको लेकर बुधवार को भी यूनियन सदस्यों ने डीसी दफ्तर में धरना दिया। जिला प्रधान अमरजीत सिंह और महासचिव सुखदेव चंद कंबोज के नेतृत्व में जहां दफ्तरों में काम-काज पूरी तरह ठप है वहीं रजिस्ट्रियां भी पूर्ण तौर पर बंद हैं।

जिला प्रधान अमरजीत सिंह, महासचिव सुखदेव चंद कंबोज, पायल छाबड़ा व करमजीत कौर ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर कोई ध्यान नहीं दे रही। इस मौके यूनियन नेता रविंद्र शर्मा और जिला महासचिव शिक्षा विभाग विजय गगनेजा द्वारा अपने स्टाफ सहित धरने में भाग लिया गया। डीसी कांप्लेक्स के साथ-साथ तहसील कांप्लैक्स और अन्य अलग-अलग विभागों जैसे कि कृषि, खजाना विभाग, डेयरी विभाग, शिक्षा विभाग, पशु पालन, एक्साइज विभाग, पेंशन विभाग, जल सप्लाई के समूह कर्मचारियों द्वारा धरने में भाग लिया गया। इस मौके सीनियर उप प्रधान राजन कंबोज, सीनियर उप प्रधान महिला विग वीना रानी, उप प्रधान गौरव बत्रा, उप महासचिव सुखचैन सिंह, उप प्रधान बलविदर कौर, उप महासचिव नवनीत कौर, उप महासचिव रविन्द्र कुमार, उप महासचिव अजय कंबोज, उप कैशियर समीर कंबोज, उप कैशियर जतिदर, उप प्रैस सचिव सुमित कुमार, सचिव संदीप सिंह, अजय कंबोज, जसविदर सिंह, अंकित कुमार, सुखविदर सिंह, मनतिदर सिंह, सुनील कुमार, अमित शर्मा, सुरिदर कुमार, गुरमीत कुमार पंचायती राज, राबिया, प्रदीप शर्मा, राम रत्न, राकेश, सुनील ग्रोवर, साहिल, अशोक, अभिषेक गुप्ता, परमजीत व अन्य उपस्थित थे।

धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक पर केस संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने सिख संगठनों की शिकायत पर संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में समूह सिख संगठनों ने कहा कि गुरप्रीत सिंह निवासी एकता कालोनी ने अपनी फेसबुक आईडी पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बारे में गलत शब्दाबली का प्रयोग किया है, जिससे सिख संगत को भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी