कर्ज दिलाने के नाम पर ठगने वालों की महिलाओं ने की धुनाई

शहर की लक्कड़ मंडी में खोले गए एक निजी कंपनी के कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की ओर से दस-दस महिलाओं के ग्रुप बनाकर प्रत्येक महिला को पचास-पचास हजार रुपये कर्ज दिलाने का झांसा गया लेकिन जब महिलाओं को कर्ज नहीं मिला तो महिलाओं ने कर्मचारियों की धुनाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:37 PM (IST)
कर्ज दिलाने के नाम पर ठगने वालों की महिलाओं ने की  धुनाई
कर्ज दिलाने के नाम पर ठगने वालों की महिलाओं ने की धुनाई

संस, अबोहर : शहर की लक्कड़ मंडी में खोले गए एक निजी कंपनी के कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की ओर से दस-दस महिलाओं के ग्रुप बनाकर प्रत्येक महिला को पचास-पचास हजार रुपये कर्ज दिलाने का झांसा गया, लेकिन जब महिलाओं को कर्ज नहीं मिला तो महिलाओं ने कर्मचारियों की धुनाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

महिलाओं सुषमा, संगीता, बीरो, उषा, भोली ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें कर्ज दिलवाने के लिए फार्म भरवाए थे और प्रत्येक फार्म के साथ साढ़े 12 हजार रुपये और फाइल चार्ज के 2150 रुपये वसूले गए। उन्हें यह कहा गया कि साढे़ 12 हजार वापस मिल जाएंगे और कुल कर्ज में 17 हजार की सब्सिडी भी मिलेगी। महिलाओं ने बताया कि बहकावे में आकर उन्होंने फार्म भर दिए लेकिन कर्ज नहीं मिला। बाद में उनसे नौ हजार रुपये की और मांग की गई, लेकिन जब कर्मचारी कर्ज देने में आनकानी करने लगे तो महिलाओं के सब्र का पैमाना टूट गया और उन्होंने दोनों कर्मचारियों कार्यालय से खींच कर जम कर धुनाई कर दी। महिलाओं ने बताया कि कंपनी वालों ने ऐसे 60 ग्रुप चलाकर मोटी ठगी की है। दोनों कर्मचारियों को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, नगर थाना प्रभारी ने तेजिदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

55 लीटर लाहन बरामद, आरोपित फरार संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गांव देड़ पीर रोड मुदकी में छापेमारी कर 55 लीटर लाहन बरामद की है, जबकि आरोपित फरार हो गया। सहायक इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान सूचना के अधार पर गांव देड़ पीर रोड मुदकी में छापमारी कर 55 लीटर लाहन बरामद की है, जबकि आरोपित राणा सिह वासी गांव देड़ पीर रोड मुदकी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी