कार में लिफ्ट देकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

जिले के एक गांव में रहने वाली महिला को कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 10:20 PM (IST)
कार में लिफ्ट देकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
कार में लिफ्ट देकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के एक गांव में रहने वाली महिला को कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआइ अमरजीत कौर ने बताया कि 25 वर्षीय पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह पांच जनवरी की शाम करीब पांच बजे बाधा टी प्वाइंट के निकट खड़ी हुई थी और उसे गांव जाना था। इस दौरान एक कार उसके पास आकर खड़ी हुई, जिसमें सवार दो व्यक्ति हरवंत व कुलवंत ने उसे कहा कि वह उसे गांव में छोड़ देंगे और उन्होंने कार में बैठा लिया। लेकिन उक्त लोगों ने कार को गांव की तरफ ले जाने के बजाए कार को शहर की तरफ मोड़ लिया। इस दौरान आरोपितों के साथ एक कार चालक भी था। इसके बाद हरवंत व कुलवंत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कहा कि अगर वह इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। जिस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आरोपित उसे धमकी देते हुए जलालाबाद छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने परिजनों से किसी तरह बात की और उन्हें सारी जानकारी दी, जिन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। एसआइ अमरजीत कौर ने दोनों आरोपितों सहित एक अज्ञात चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित अभी फरार है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

chat bot
आपका साथी