एक साल तक महिला को बनाकर रखा बंदी, किया दुष्कर्म

नगर थाना पुलिस ने तलाकशुदा महिला को एक साल तक बंदी बनाकर रखने व उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दो भाइयों व उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:23 PM (IST)
एक साल तक महिला को बनाकर रखा बंदी, किया दुष्कर्म
एक साल तक महिला को बनाकर रखा बंदी, किया दुष्कर्म

संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने तलाकशुदा महिला को एक साल तक बंदी बनाकर रखने व उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दो भाइयों व उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पवन कुमार उसके साथ स्कूल में पढ़ता था, जिससे उसकी अकसर फोन पर बात होती थी और एक दिन फोन कर उसने पटेल पार्क के पास बुलाया, जहां वह पहुंची तो उसे एक कार में बिठा लिया गया, जिसको कृष्ण चला रहा था। इसके बाद आरोपितों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया व उसके साथ पवन कुमार ने जबरदस्ती शारीरक संबंध बनाए। आरोपानुसार उनकी पवन की माता माला ने उसके सोने के गहने उतार लिए। पवन कुमार ने उसे एक साल तक बंदी बना कर रखा व दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह वह वहां से भाग कर अपनी माता के पास पहुंची जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। महिला के बयान पर पुलिस ने पवन कुमार, कृष्ण कुमार व माला पत्नी रामा निवासी सुखेरा बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसआइ गुरप्रताप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

50 ग्राम अफीम के साथ एक काबू संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: थाना मक्खू की पुलिस ने वार्ड नंबर 12 जीरा रोड मक्खू में छापामारी कर50 ग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना मक्खू के सहायक इंस्पेक्टर तारा सिंह को पुलिस पार्टी के साथ गश्त दौरान सूचना मिली थी कि गुरनाम उर्फ गामा वासी बस्ती वसावा अफीम बेचने का आदी है और यदि छापेमारी की जाए तो उसे अफीम सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने वार्ड नंबर 12 जीरा रोड मक्खू में छापामारी कर आरोपित को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी