नहर से मिला महिला का शव

गांव राजांवाली के पास मंगलवार को नहर में से नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ है जिसे सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 10:11 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 10:11 PM (IST)
नहर से मिला महिला का शव
नहर से मिला महिला का शव

संस, अबोहर : गांव राजांवाली के पास मंगलवार को नहर में से नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ है, जिसे सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि राजांवाली के निकट नहर में एक महिला का शव है, जिस पर समिति सदस्य मौके पर पहुंचे और थाना बहाववाला पुलिस को सूचित किया। पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में संस्था सदस्यों ने शव को बाहर निकाला और शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

अवैध शराब सहित एक काबू संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना नारकोटिक्स की पुलिस ने गांव गोखी वाला में छापामारी कर अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना नारकोटिक्स सैल फिरोजपुर के सहायक इंस्पेक्टर राज पाल ने सूचना के अधार पर गांव माना सिंह वाला में छापामारी कर फौजा सिंह को 35 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

शादी का झांसा दे किशोरी का अपहरण, चार पर केस संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना मक्खू की पुलिस ने शादी का झांसा दे किशोरी का अपहरण करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर लाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता जसवंत सिंह गांव अकबर वाला ने बताया कि आरोपित बिक्रम सिंह उर्फ बगी उसकी 16 वर्षीय बेटी को परमजीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह, गुरदीप सिंह व लवप्रीत सिंह की मदद से शादी का झांसा दे अगवा कर ले गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी