जरूरतमंदों को भेंट की व्हीलचेयर

फ्रेंड्स क्लब जलालाबाद की ओर से इन्नरवहील क्लब जलालाबाद के सहयोग से डीएवी स्कूल में सीता देवी गुंबर व स्व. जमना दास गुंबर की याद को समर्पित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को व्हील चेयर वैसाखियां व अन्य समान मुहैया करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:46 PM (IST)
जरूरतमंदों को भेंट की व्हीलचेयर
जरूरतमंदों को भेंट की व्हीलचेयर

संवाद सूत्र, जलालाबाद : फ्रेंड्स क्लब जलालाबाद की ओर से इन्नरवहील क्लब जलालाबाद के सहयोग से डीएवी स्कूल में सीता देवी गुंबर व स्व. जमना दास गुंबर की याद को समर्पित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को व्हील चेयर, वैसाखियां व अन्य समान मुहैया करवाया गया।

इस दौरान एसडीएम रविदर सिंह अरोड़ा, डीएसपी पलविदर सिंह मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रीतू भटनागर प्रिसिपल डीएवी स्कूल व रमेश कुमार वधवा रिटायर एक्सईएन ने की। समारोह के दौरान 10 जरूरतमंदों को व्हीलचेयर बांटी गई। इसके इलावा वैसाखियां और अन्य आवश्यक समान दिया गया। इस मौके एसडीएम रविदर सिंह अरोड़ा ने जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचाने की जरूरत है और इस कार्य को फेंड्स क्लब द्वारा बाखूबी सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था जरूरतमंदों तक व्हील चेयर, वैसाखियां व अन्य सहायक उपकरण पहुंचाकर उनकी मदद कर रही है। उधर डीएसपी पलविदर सिंह ने कहा कि समाज में नशे को खत्म करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। अंत में क्लब द्वारा मुख्य मेहमान रविदर सिंह अरोड़ा एसडीएम, डीएसपी पलविदर सिंह, प्रेरणा जुनेजा प्रधान इन्नरवहील क्लब व अन्यों को सम्मानित किया गया। महिलाओं की सुनी समस्याएं संस, अबोहर : वार्ड नं आठ एकता कालोनी में कांग्रेस की वार्ड प्रधान मनप्रीत कौर के प्रयास से वार्ड में एक वर्कर मीटिग का आयोजन किया गया, जिसमें संदीप जाखड़ विशेष तौर पर पहुंचे।

इस अवसर पर संदीप जाखड़ ने वार्ड की महिलाओं से मुलाकात की व उनकी समस्याओं को सुना व उन्हें हल करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं को मुफ्त बस सेवा, विधवा महिलाओं को पेंशन, बुढ़ापा पेंशन, आंगनवाड़ी में नौकरी, सिलाई कढ़ाई योजना अथवा अनेको स्कीमों को लागू किया जा चुका है, जिसका महिलाओं को काफी लाभ हो रहा है। हुनरमंद महिलाओं को सिलाई मशीन तो बेटियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल दिए जा रहे हैं। बेटियों की पढ़ाई अब बीच में नहीं रुकेगी। बेटियां शत-प्रतिशत साक्षर होंगी। इस मौके पर सुभाष बाघला, मोहनलाल ठठई, मंगतराय बठला व लाली शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी