पुष्पंवर्षा से किया विजय मशाल का स्वागत

भारतीय फौज की ओर से जिला प्रशासन व सिविल सोसायटी के साथ मिलकर मंगलवार को संजीव सिनेमा चौक से घंटाघर चौक तक विजय मार्च निकाला गया। यह विजय मार्च 1971 की भारत-पाक युद्ध में देश की गौरवशाली फौजों की जीत के 50वें साल पूरे होने निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:54 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 03:54 PM (IST)
पुष्पंवर्षा से किया विजय मशाल का स्वागत
पुष्पंवर्षा से किया विजय मशाल का स्वागत

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारतीय फौज की ओर से जिला प्रशासन व सिविल सोसायटी के साथ मिलकर मंगलवार को संजीव सिनेमा चौक से घंटाघर चौक तक विजय मार्च निकाला गया। यह विजय मार्च 1971 की भारत-पाक युद्ध में देश की गौरवशाली फौजों की जीत के 50वें साल पूरे होने निकाला गया। इस मौके मिल्ट्री स्टेशन फाजिल्का के फौजी अधिकारियों ने विजय मशाल सिविल प्रशासन को सौंपी और एडीसीडी नवल राम और एसडीएम केशव गोयल ने मशाल प्राप्त की। इसके बाद विजय मशाल सहित फौजी अधिकारी व जवान, शहर के लोग और सिविल अधिकारी शहर के बाजारों में से होते हुए घंटाघर चौक पहुंचे, जहां वापिस विजय मशाल फौज को सौंप दी गई।

इस दौरान बाजारों में अलग-अलग सामाजिक व व्यापारिक संगठनों की ओर से फूलों के साथ विजय मार्च का स्वागत किया गया और मिठाईयां बांटी गई। इस मौके एडीसी नवल राम ने कहा कि 1971 के युद्ध में जीत के 50 साल पूरे होने पर इस साल को गोल्डन जुबली साल के तौर पर मनाया जा रहा है और हम अपने उन बहादुर जवानों को याद करते हैं जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर देश की सरहदों की चौकीदारी की थी। एसडीएम केशव गोयल ने कहा कि इस साल के दौरान कई समारोह होंगे, जिससे हमारी फौज की वीरता को नमन किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह विजय मशाल 23 फरवरी को फाजिल्का के मिलिट्री स्टेशन पहुंची थी और बुधवार को यह अपने अगले पड़ाव अबोहर के लिए रवाना हो जाएगी। इस मौके घंटाघर चौक पहुंचने पर शहीदों की समाधि कमेटी के प्रफुल्ल नागपाल ने सबका स्वागत किया। इस मौके बीएल सिक्का, देसराज कंबोज व अन्य शहरवासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी