दिव्यांगों को भेंट किया वाकर व व्हीलचेयर

मानव सेवा समिति ने दो दिव्यांग व्यक्तियों को एक व्हीलचेयर और एक वाकर भेंट किया ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:16 PM (IST)
दिव्यांगों को भेंट किया वाकर व व्हीलचेयर
दिव्यांगों को भेंट किया वाकर व व्हीलचेयर

संस, अबोहर : मानव सेवा समिति ने दो दिव्यांग व्यक्तियों को एक व्हीलचेयर और एक वाकर भेंट किया है। संस्था के सेवादार सुभाष मानव ने बताया कि संस्था के पास अबोहर तथा फाजिल्का निवासी दो दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा आर्थिक तंगी के चलते व्हीलचेयर और वाकर देने की अपील की गई थी। संस्था द्वारा दोनों दिव्यांगों को एक व्हीलचेयर और एक वाकर संस्था के सेवादारों राम कुमार, धर्मपाल, अंकिता, बलविदर और सुभाष मानव की मौजूदगी में भेंट किए गए।

महारानी लक्ष्मी बाई को किया याद संस, अबोहर : गांव ढींगा वाली में सामाजिक परिवर्तन कन्या न्याय मंच के संरक्षक एडवोकेट सुशील सियाग नेतृत्व में लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस को आश्रित बच्चों, विधवा, बुढ़ापा और दिव्यांगों को पेंशन के मंजूरी पत्र वितरित करके मनाया।

मंच संयोजक सियाग ने वीरांगना लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए उन्हें महानायिका बताया। उन्होंने सरकार से दहेज के लेन-देन पर सख्त कानून बनाने की व़कालत की। उन्होंने मातृ शक्ति की मांग पर तथा समाज से मिली फीडबैक के आधार पर विशेष मांग करते हुए लड़कियों की शादी में माता पिता की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला कानून बनाने की भी मांग की।

स्कूलों में सिविल व‌र्क्स कार्यो का लिया जायजा संस, अबोहर : अबोहर ब्लाक के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई ग्रांट से सिवल व‌र्क्स काम पूरी तेजी से व बडे ही सुचारु ढंग से पूरे किए जा रहे हैं। यह बात अबोहर ब्लाक एक के बीपीईओ अजय छाबड़ा ने सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव मेहराणा, ढाणी बसती राम व दुतारांवाली में सिवल व‌र्क्स के चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए कही।

बीपीईओ ने बताया कि नाबार्ड 23, नाबार्ड 25 व नाबार्ड 26 व सामग्रा के तहत विभाग द्वारा ग्रांटे जारी की गई थी जिनका सही इस्तेमाल करते हूए स्कूलों की नुहार बदली गई है।

chat bot
आपका साथी