सांप के डसने से बेहोश बच्ची उठते ही बोली वाहेगुरु

कहते हैं कि जब भी किसी व्यक्ति पर कोई संकट आता है तो वो ईश्वर को याद करता है और जब आए हुए संकट से उबर जाता है तो ईश्वर का शुक्राना करना नहीं भूलता।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:41 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:41 PM (IST)
सांप के डसने से बेहोश बच्ची उठते ही बोली वाहेगुरु
सांप के डसने से बेहोश बच्ची उठते ही बोली वाहेगुरु

संवाद सूत्र, खुईखेड़ा :

कहते हैं कि जब भी किसी व्यक्ति पर कोई संकट आता है, तो वो ईश्वर को याद करता है और जब आए हुए संकट से उबर जाता है तो ईश्वर का शुक्राना करना नहीं भूलता। ऐसा ही एक वाक्या फाजिल्का के गांव खुईखेड़ा के निकट स्थिति ढाणी सैन भक्त में देखने को मिला। ढाणी के एक किसान की बच्ची को एक सांप ने डंक मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों के सफल प्रयास से जब बच्ची को होश आया तो आंख खोलते ही बच्ची बोली वाहेगुरू तेरा शुक्र है। यह देखकर आसपास खड़े लोग व परिजन बच्ची को देखते ही रह गए।

ढाणी के किसान जसप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम करीब सात बजे जब वह घर में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। उसकी चार वर्षीय बच्ची भी वहां मौजूद थी। अचानक एक सांप ने बच्ची जोतवीर कौर को डंस लिया, जिसे उपचार के लिए फाजिल्का के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब तीन दिन तक चले इलाज के बाद जब बच्ची ठीक हुई और होश में आई तो बोली कि मैंनू वाहेगुरु जी ने ठीक कर ता। यह सुनकर आसपास खड़े परिजनों व अन्य लोगों ने भी वाहेगुरु शुक्रराना किया।

10 ग्राम हेरोइन सहित दो गिरफ्तार संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने हेरोइन सहित बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि वीरवार को पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान दाना मंडी गेट नंबर 2 के नजदीक बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर सवार गुरविदर सिंह निवासी कुटी मोड़ व अजय कुमार उर्फ सुखा धवन निवासी फरीदकोट रोड नजदीक बीडीपीओ दफ्तर गुरुहरसहाय को शक होने पर रुकने का इशारा किया तो आरोपितों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपितों को काबू कर तलाशी ली तो उनसे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

chat bot
आपका साथी