18 स्कूलों में लगाई विजय मशाल की प्रदर्शनी

देश भर में अपनी यात्रा के दौरान विजय मशाल को इस उम्मीद के साथ विभिन्न स्कूलों में प्रदर्शित किया जा रहा है ताकि युवा इस अवसर के महत्व के बारे में समझ सके जिसके तहत विजय मशाल को लगातार तीन दिन 25 26 एवं 27 फरवरी को फाजिल्का के उन 18 स्कूलों में प्रदर्शित किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:05 PM (IST)
18 स्कूलों में लगाई विजय मशाल की प्रदर्शनी
18 स्कूलों में लगाई विजय मशाल की प्रदर्शनी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : देश भर में अपनी यात्रा के दौरान विजय मशाल को इस उम्मीद के साथ विभिन्न स्कूलों में प्रदर्शित किया जा रहा है ताकि युवा इस अवसर के महत्व के बारे में समझ सके, जिसके तहत विजय मशाल को लगातार तीन दिन 25, 26 एवं 27 फरवरी को फाजिल्का के उन 18 स्कूलों में प्रदर्शित किया गया, जहां पर वीर नारियों एवं सेवानिवृत सैनिकों की अधिकतम संख्या निवास करती है।

विजय मशाल का प्रत्येक स्कूल में भव्य प्रवेश के उपरांत इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में परिचय दिया गया। वहीं प्रत्येक स्कूल के छात्रों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व राष्ट्रीय गान गाया गया। सभी कार्यक्रम में उपस्थित वीर नारियों, सेवानिवृत सैनिकों, गांव के सरपंच, स्कूल के प्रिसिपल व स्कूल के छात्रों द्वारा सम्मानित किया गया।

वहीं एख मार्च को फाजिल्का मिल्ट्रिी स्टेशन में आर्मी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दिवस पर सेना के अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी की योजना बनाई गई है। अन्य आकर्षणों के बीच सेना के प्रतिभाशाली मार्चिंग बैंड की विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया जाएगा।

60 परिवारों को बांटे पेंशन के चेक संवाद सूत्र, मुदकी (फिरोजपुर): सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को संस्था के जिला दफ्तर चौक में तलवंडी भाई और मुदकी के 60 जरूरतमंद परिवारों को महीनावार पेंशन बांटी गई। इस मौके संस्था की स्त्री विग की जिला प्रधान अमरजीत कौर छाबड़ा ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से मुफ्त कंप्यूटर और सिलाई सेंटर खोल कर नौजवान लड़के व लड़कियों को हुनरमंद बनाया जा रहा है । इस मौके पर गुरप्रीत सिंह घड़ियाल, नरिंदर बेरी कैशियर, संजीव बजाज, बलवंत सिंह बराड़, बहादर सिंह भुल्लर, नरिदर बेरी, सुखजीत सिंह हराज, प्रेम मनचंदा, लखविंदर सिंह करमूवाला, सुखदेव सिंह प्रधान मुदकी, भूपिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह कैथ, गुरप्रीत सिंह वड़िग, डा. मनजीत सिंह व संस्थाओं के अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी