गोपी चंद कॉलेज में ली वैदिक ज्ञान परीक्षा

गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज में फाजिल्का स्थित वैदिक ज्ञान परिषद् द्वारा वैदिक ज्ञान परीक्षा-2019 करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 12:07 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:16 AM (IST)
गोपी चंद कॉलेज में ली वैदिक ज्ञान परीक्षा
गोपी चंद कॉलेज में ली वैदिक ज्ञान परीक्षा

संवाद सहयोगी, अबोहर : गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज में फाजिल्का स्थित वैदिक ज्ञान परिषद् द्वारा वैदिक ज्ञान परीक्षा-2019 करवाई गई। इसमे ंमें वेद, उपनिषद, महाभारत, रामायण तथा पर्यावरण से संबंधित 100 प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा का परिणाम जनवरी में घोषित होगा। अग्रणी रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा में निरीक्षक की भूमिका प्राध्यापिका ऊषा रानाडे व अनीता राज ने निभाई व वैदिक ज्ञान परिषद् फाजिल्का से मीना शर्मा ने भी परीक्षा सम्पन्न करवाने में सहयोग दिया। प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा ने परीक्षा में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हम कॉलेज में पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिये विभिन्न सोसायटियों के सहयोग से विभिन्न आयोजन करते रहते हैं जिनका मूल उद्देश्य मुख्य रूप से उनमें नैतिकता, भारतीयता और मानव मूल्यों का बीज बोना रहता है।

chat bot
आपका साथी