आभा स्कवेयर सिटी का प्रचार करेगी वैन

कमर्शियल प्लाटों की निलामी ई आक्शन के माध्यम से 10 अगस्त को की जानी है। लोगों को ई आक्शन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम के मेयर विमल ठठई की ओर से एक मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:09 PM (IST)
आभा स्कवेयर सिटी का प्रचार करेगी वैन
आभा स्कवेयर सिटी का प्रचार करेगी वैन

संस, अबोहर : कमर्शियल प्लाटों की निलामी ई आक्शन के माध्यम से 10 अगस्त को की जानी है। लोगों को ई आक्शन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम के मेयर विमल ठठई की ओर से एक मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।

उन्होंने कहा कि आभा स्कवेयर सिटी के प्लाटों की निलामी के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए इस बार शहर को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से शहर की दीवारों पर निगम की ओर से पोस्टर नहीं चिपकाए गए, बल्कि एक मोबाइल वैन से सूचित करने का निर्णय लिया गया है। वैन क्षेत्रों में जाकर लोगों को शहर को सुंदर बनाने तथा शहर के विकास के लिए इस आभा स्कवेयर सिटी में जगह खरीदने को उत्साहित करेगी। यह कमर्शियल साइट की जगह 71 लाख से शुरू होगी। इस वैन के इंचार्ज इंस्पेक्टर राहुल बाघला और पंकज गुंबर होंगे।

एससी स्कालरशिप में धर्मसोत पर हो कार्रवाई: नारंग संस, अबोहर : मुख्यमंत्री कैप्टन पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमयी बनाने वाले मंत्री को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। यह आरोप विधायक अरुण नारंग ने लगाए है। विधायक नारंग ने कहा कि 64 करोड़ के एससी स्कालरशिप घोटाले पर सीबीआई के चंडीगढ़ कार्यालय की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अनुरोध के बावजूद सरकार ने इस मामले से जुडी जानकारी की पूरी फाइल एजेंसी को हस्तांतरित करनी थी, लेकिन सरकार लगातार इस मामले में टालमटोल कर रही है। विधायक नारंग ने कहा कि सीबीआइ की ओर से साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी