जमीनी विवाद में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तार, भेजा जेल

गांव चुहड़ीवाला धन्ना में जमीनी विवाद में गोली चलाने के मामले में थाना खुईखेड़ा पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:12 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:12 PM (IST)
जमीनी विवाद में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तार, भेजा जेल
जमीनी विवाद में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तार, भेजा जेल

संवाद सूत्र, खुईखेड़ा (फाजिल्का): गांव चुहड़ीवाला धन्ना में जमीनी विवाद में गोली चलाने के मामले में थाना खुईखेड़ा पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि गांव चुहड़ीवाला धन्ना निवासी अमित मलेठिया ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव कटैहड़ा निवासी भीमसैन ज्याणी के साथ करीब छह साल से सिविल कोर्ट में जमीनी विवाद चल रहा है। जमीन की मालकियत भी उनके नाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को भीमसैन अपने साथियों के साथ आकर खेत में झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान उसकी माता भी बीच बचाव में आई तो उक्त लोगों ने उसे भी घायल कर दिया। इस दौरान भीमसैन ने अपनी पिस्तौल से गोली भी चलाई, जोकि उसके पेट से छूकर साइड से निकल गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भीमसैन और जगदीश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को फाजिल्का की कोर्ट में पेश किया गया, जिन्हें अदालत के आदेश पर श्री मुक्तसर साहिब जेल में भेज दिया गया है। पैसों के लेनदेन में की मारपीट

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने पैसों के लेन-देन को लेकर व्यक्ति से मारपीट के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर महिद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता रमेश चंद्र पुत्र नानक चंद वासी रेलवे बस्ती मंडी गुरुहरसहाय ने बताया कि मीता पुत्र, गोरा वासी मघर सिंह वाला ने 8 अज्ञात लोगों के साथ शनिवार को उसकी ट्रक ठीक करने वाली वर्कशाप पर आकर पैसों के लेन-देन को लेकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी