कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगल की खुदकुशी

गांव कावांवाली में कर्ज से परेशान एक किसान ने मंगलवार शाम जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 10:12 PM (IST)
कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगल की खुदकुशी
कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगल की खुदकुशी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : गांव कावांवाली में कर्ज से परेशान एक किसान ने मंगलवार शाम जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना के एएसआइ ने बताया कि उन्हें गांव कांवावाली निवासी हरचरण सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि उसके पिता राम सिंह (65)ने बैंकों से अलग-अलग समय पर 10 लाख रुपये का लोन लिया था। लेकिन कर्ज न उतरने के कारण वह काफी परेशान था। उसने बताया कि बीते दिनी फाजिल्क में हुई बरसात के कारण उनकी फसल का भी काफी नुकसान हुआ, जिस कारण उसके पिता ने मंगलवार शाम को जहर निगल लिया, जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन रात करीब साढ़े नौ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

नहर से मिला युवक का शव संस, अबोहर : थाना खुईखेड़ा के अंतर्गत आती कोयलखेड़ा माइनर में एक युवक का शव मिला है, जिसे नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों ने सरकारी अस्पताल फाजिल्का की मोर्चरी में रखवाया है। समिति सदस्यों ने बताया कि मृतक की आयु करीब 25 साल है और उसका शव करीब पांच दिन पुराना है। मृतक के हाथ में अंगूठी नग वाली, एक छल्ला व कड़ा पहना हुआ है। शव की पहचान न होने पर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

जमीन के विवाद में महिला से की मारपीट संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने जमीन के विवाद में महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़ने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता कैलाश रानी पत्नी मल सिंह वासी छांगाराए उताड़ ने बताया कि मंगलवार को जमीन के विवाद को लेकर आरोपित गुरबख्श सिंह, बलविंद्र सिंह, मंगल सिंह, वजीर सिंह, चानन सिंह, जगीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, शिद्रपाल सिंह व कश्मीर सिंह वासी छांगा राए उताड़ ने उसके साथ झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी