गोदाम से उठने वाले मच्छरों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया धरना

जिले के गांव राणा में एक गोदाम से आ रही मच्छरों से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:56 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:56 PM (IST)
गोदाम से उठने वाले मच्छरों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया धरना
गोदाम से उठने वाले मच्छरों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया धरना

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के गांव राणा में एक गोदाम से आ रही मच्छरों से परेशान ग्रामीणों ने गांव में धरना लगातार रोष प्रदर्शन किया। इस रोष प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने की। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह गोदाम से निकलने वाले मच्छरों से परेशान हैं, जिसके चलते उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा। इस संबंधी यूनियन के जिलाध्यक्ष हरीश नड्डा, गांव के किसान संतोष सिंह, जसकरण सिंह आदि ने कहा कि गांव राणा के निकट बने एक गोदाम से हर रोज शाम के समय मच्छर (सुसरी) निकलती है, जिससे उनका जीना मुहाल हो गया है।

उधर, आम आदमी पार्टी के नेता समरबीर सिंह सिद्धू भी धरने में शामिल हुए और ग्रामीणों की मुश्किलें सुनी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द से जल्द हल किया जाए। धरने की सूचना मिलने पर फाजिल्का के तहसीलदार व डीएसपी फाजिल्का जसवीर सिंह पन्नू मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। जिसके बाद उन्होंने गोदाम संचालकों से बात की। जिसके बाद जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गोदाम द्वारा आज ही दवा का छिड़काव करवा दिया जाएगा। इस मौके पर लोगों ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जबकि न तो गोदाम का मलिक इस पर ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासन इस पर कार्रवाई कर रहा है, जिससे क्षेत्र में मलेरिया व डेंगू फैलने की आशंका बनी रहती है। इसलिए इस पर प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो संघर्ष किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी