आज डाले जाएंगे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग

अबोहर के सरकारी अस्पताल में नव वर्ष के उपलक्ष्य में रखे श्री अखंड पाठ का भोग शुक्रवार को सुबह 11 बजे डाला जाएगा। इस अवसर पर गुरुबाणी का कीर्तन होगा व उसके उपरांत लंगर भी बरताया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 10:05 PM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 10:05 PM (IST)
आज डाले जाएंगे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग
आज डाले जाएंगे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग

संस, अबोहर : अबोहर के सरकारी अस्पताल में नव वर्ष के उपलक्ष्य में रखे श्री अखंड पाठ का भोग शुक्रवार को सुबह 11 बजे डाला जाएगा। इस अवसर पर गुरुबाणी का कीर्तन होगा व उसके उपरांत लंगर भी बरताया जाएगा। एसएमओ डा. गगनदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र की सुख शांति व खुशहाली की कामना को लेकर बुधवार को श्री अखंड पाठ अस्पताल में रखवाया गया था। उन्होंने कहा कि नये वर्ष में सभी तंदरुस्त रहे निरोग रहे व सुख शांति हो इसकी अरदास की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़, शहर के गणमान्य लोगों के अलावा समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा अस्पताल का पूरा अमला शामिल होगा।

इसके अलावा नई अनाज मंडी में मजदूरों व किसानों की तरफ से भी श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया है जिसका भोग शुक्रवार को नव वर्ष के दिन डाला जाएगा। इस मौके पर किसान मजदूर व व्यापारी सभी मिलकर सुख शांति की व किसानों के चल रहे संघर्ष की जीत अरदास करेंगे।

मंदिर में माथा टेक करेंगे नए साल की शुरुआत

संस, अबोहर भाजपा विधायक अरुण नारंग ने कहा कि वह नए साल के आगमन पर परमात्मा से देश की सुख शांति व खुशहाली की कामना करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नए साल वाले दिन की शुरूआत मंदिर से माथा टेक कर करेंगे। उनकी कामना है कि नया साल सुख शांति लेकर आए। लोग निरोग रहे। किसानों का आंदोलन सुख शांति से खत्म हो। लोगों में आपसी प्रेम भाइचारा बना रहे।। कोरोना का पूरी तरह से अंत हो।

नए साल में खत्म हो कोरोना की आपदा : संदीप जाखड़

संस, अबोहर : कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने कहा कि वह यह कामना करते हैं कि नया साल लोगों के लिए सुख भरा हो। लोग हंसते मुस्कराते रहे। कोरोना जैसा दौर फिर कभी न आए। किसान, मजदूर, व्यापारी सब खुशहाल हो। वर्ष 2020 जैसी विपदा कभी न आए। उन्होंने कहा कि वह नये साल के पहले दिन सरकारी अस्पताल में रखे श्री अखंड पाठ व नई मंडी में रखे श्री आखंड पाठ के भोग में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी