महिला को कार से टक्कर मारने वाले तीन लोग गिरफ्तार

ढाणी नूरसमंद में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार सवारों ने चारा लेकर जा रही महिला को टक्कर मार घायल कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:26 PM (IST)
महिला को कार से टक्कर मारने वाले तीन लोग गिरफ्तार
महिला को कार से टक्कर मारने वाले तीन लोग गिरफ्तार

संवाद सूत्र, फाजिल्का : ढाणी नूरसमंद में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार सवारों ने चारा लेकर जा रही महिला को टक्कर मार घायल कर दिया था। सदर थाना पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला को ईलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया ह,। जिसकी हालत पूरी तरह से ठीक ना होने के चलते अभी पुलिस द्वारा उसका ब्यान दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी नूरसमंद निवासी भजन सिंह ने बताया कि 30 जुलाई की सुबह उसकी माता मिदो बाई खेत से चारा काटने के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान करीब साढ़े दस बजे गांव नूरसमंद से जीटी रोड एफएफ रोड की तरफ एक कार आई, जिसकी रफ्तार बहुत तेज थी। उक्त कार चालक ने उसकी माता को लापरवाही के साथ टक्कर मार दी, जिसके बाद कार एक खंभे से टकराते हुए पलट गई। आसपास के लोगों ने कार में सवार तीनों व्यक्तियों को निकाला, जिसके बाद लाधुका पुलिस को सूचना दी गई। वहीं घायल अवस्था में छिदो बाई को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई लखविद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने गांव मौजदीन वाला निवासी संदीप सिंह, गगनदीप सिंह व गांव खयोवाली निवासी पन्ना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शादी का झांसा दे युवती का किया अपहरण संवाद सहयोगी, जीरा (फिरोजपुर) : थाना जीरा की पुलिस ने गांव कस्सोआना से युवती को विवाह का झांसा देकर अगवा करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता लखवीर सिंह निवासी गांव कस्सोआना ने बताया कि आरोपित सन्नी उसकी बेटी को विवाह करवाने का झांसा देकर अपने साथ अगवा करके ले गया है। पीड़ित ने बताया कि जब बेटी घर से गायब हुई तो उसने अपने स्तर पर बेटी की काफी तलाश की। इस दौरान पता चला कि आरोपित सन्नी उसकी बेटी को विवाह का झांसा देकर ले गया।

chat bot
आपका साथी