शिकायत निवारण कैंप में नहीं दिखा लोगों का रुझान

गर निगम की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में एक ही दिन जन समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के अंतर्गत नई आबादी के जेपी पार्क के सामने स्थित आरएसडी ग‌र्ल्ज मिडिल स्कूल में शनिवार को शिकायत निवारण कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:29 PM (IST)
शिकायत निवारण कैंप में नहीं दिखा लोगों का रुझान
शिकायत निवारण कैंप में नहीं दिखा लोगों का रुझान

संस, अबोहर : नगर निगम की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में एक ही दिन जन समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के अंतर्गत नई आबादी के जेपी पार्क के सामने स्थित आरएसडी ग‌र्ल्ज मिडिल स्कूल में शनिवार को शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। हालांकि कैंप में लोगों का कोई विशेष रुझान देखने को नहीं मिला और निगम के कर्मचारियों दिनभर खाली बैठे रहे।

इस मौके मेयर विमल ठठई ने कहा कि एक ही मंच से निगम से सबंधित समस्याओं के निवारण के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इससे विभिन्न वार्डों के जनप्रतिनिधियों व निगम कर्मचारियों को लोगों से रूबरू होने का अवसर तो मिलता ही है, साथ ही इलाका निवासियों को अपनी समस्याओं का समाधान तुरंत प्राप्त करने की सुविधा भी प्राप्त हो रही है। निगम द्वारा शहर के 50 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। इनमें गति लाने के लिये यह आवश्यक है कि जिन लोगों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं करवाए वे बिना किसी देरी के अदायगी करें और विकास में भागीदार बनें। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की व्यवस्था भी की गई, जिसमें सैंकडों लोगों ने लाभ उठाया। स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान भंवर लाल खत्री, प्रबंधक कविन्द्र मदान, मुूख्यअध्यापिका सुदेश रानी व सलाहकार राज सदोष ने मेयर का स्वागत किया।

अबोहर को बार्डर एरिया घोषित कर विशेष पैकेज देने की मांग संस, अबोहर : समाजसेवी और डीपीएस स्कूल के चेयरमैन कुणाल भादू ने अबोहर क्षेत्र को बार्डर ऐरिया घोषित कर विशेष पैकेज देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर में इंडस्ट्री स्थापित की गई, वैसे ही यहां भी प्रोत्साहन मिलना चाहिए। अबोहर में एग्रोबेस इंडस्ट्री लगाने के लिए टैक्स में छूट मिले।

बद्दी में टैक्स में छूट होने के कारण ही इंडस्ट्री विकसित हुई। इससे यहां लगने वाली इंडस्ट्री को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद से अब तक अबोहर क्षेत्र में सरकारों द्वारा कितना काम करवाया गया है और शहर से रेवेन्यू की कलेक्शन कितनी है। इसके बारे में श्वेत पत्र यानी व्हाईट पेपर जारी करना चाहिए। एक समय था जब अबोहर क्षेत्र को हरियाणा भी लेना चाहता था लेकिन पंजाब ने इसलिए नहीं छोड़ा क्योंकि यहां रेवेन्यू काफी अच्छा है। फिर ऐसा क्या हुआ कि सरकार को इतना रेवेन्यू आने के बाद भी इस शहर की अनदेखी हुई। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के अभाव में यहां का युवा बाहर पलायन करने को मजबूर है।

chat bot
आपका साथी