व्यापारियों ने किया लाकडाउन का समर्थन

फाजिल्का जिले में कोरोना के मामले बढ़ने पर व्यापार मंडल की ओर से पूर्ण लाकडाउन पर विचार किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:33 PM (IST)
व्यापारियों ने किया लाकडाउन का समर्थन
व्यापारियों ने किया लाकडाउन का समर्थन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का जिले में कोरोना के मामले बढ़ने पर व्यापार मंडल की ओर से पूर्ण लाकडाउन पर विचार किया जा रहा है। शनिवार शाम फाजिल्का की गोशाला में हुई व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष अशोक गुलबद्धर ने कहा कि वर्तमान में जो हालात पैदा हो चुके हैं, उसमें हमारे लिए व्यापार से ज्यादा जान जरूरी है। कई व्यापारी और दुकानदार कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं क्योंकि उनका काम पब्लिक डीलिग का है। कुछ व्यापारियों की तो मृत्यु भी हो चुकी है। ऐसे में मंथन किया गया कि अगर व्यापार मंडल के बैनर तले इससे जुड़ी सभी एसोसिएशन और यूनियनें सेल्फ लाकडाउन लागू कर दें तो स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। कोई निर्णय इसलिए नहीं लिया जा सका क्योंकि सबसे बड़ा सवाल लोगों तक कम से कम 10 दिन का राशन, सब्जियां व अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचना बेहद जरूरी है। वहीं करियाना यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण जसूजा और कपड़ा यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र प्रणामी ने कहा कि हम सब व्यापार मंडल के साथ हैं जो भी निर्णय होगा, वह न केवल व्यापारियों के हित में लिया जाएगा बल्कि आम लोगों, अपने साथ जुड़े कर्मचारियों की आजीविका को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। बैठक में रतन चुघ, संजू कवातड़ा, सुनील कुमार, राजन कक्कड़, गौरव जसूजा, रौमी पाकपटनिा, कृष्ण गुलबद्धर व अन्य यूनियनों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिना वजह घूमने वालों के काटे चालान

संस, अबोहर : वीकेंड लाकडाउन में रविवार को ट्रैफिक प्रभारी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में एएसआइ बाज सिंह, एएसआई सतदेव, एएसआइ सुरेंद्र कुमार पुलिस पार्टी ने बाजार 12 के बाहर नाकाबंदी कर बिना काम घूम रहे करीब छह लोगों के चालान काटे व कइयों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

गुरमीत सिंह ने बताया कि जो युवकबिना काम से बिना मास्क लगाए घूम रहे थे, उनके चालान काटे गए है व कइयों को वार्निंग देकर छोड़ा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना मास्क घर से बाहर न निकलें।

chat bot
आपका साथी