किशोरी को शादी का झांसा दे भगाया, दुष्कर्म कर छोड़ा

जिले के एक गांव में रहने वाली 16 साल की किशोरी को एक युवक अपने साथियों से मिल पहले भगाकर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद युवती को छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 10:37 PM (IST)
किशोरी को शादी का झांसा दे भगाया, दुष्कर्म कर छोड़ा
किशोरी को शादी का झांसा दे भगाया, दुष्कर्म कर छोड़ा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के एक गांव में रहने वाली 16 साल की किशोरी को एक युवक अपने साथियों से मिल पहले भगाकर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद युवती को छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि संदीप कुमार नामक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था और 24 दिसंबर 2020 को उसके सहयोगी एक महिला व एक व्यक्ति उसे शादी का झांसा दे भगाकर संदीप के घर ले गए, जहां संदीप ने उससे जबरन दुष्कर्म किया और बाद में उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसका फाजिल्का के सरकार अस्पताल में मेडिकल करवाया। जांच अधिकारी एसआइ बख्शीश कौर ने कहा कि युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने संदीप व उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने किरायेदार पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

जलालाबाद की रहने वाली एक महिला ने अपने किरायेदार पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। जांच अधिकारी एसआइ अमरजीत कौर ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके किराये के मकान में संदीप नामक व्यक्ति अपने परिवार सहित रहता था। 17 जनवरी को जब वह अपनी छत पर कपड़े लेने गई तो संदीप भी छत पर आ गया, जब वह नीचे उतरने लगी तो आरोपित उसे पकड़कर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी