निगम के सफाई सेवकों की हड़ताल समाप्त

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की ओर से अक्टूबर 2019 के काटे गए वेतन को लेकर की जा रही हड़ताल मेयर विमल ठठई के आश्वासन के बाद खत्म कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:03 PM (IST)
निगम के सफाई सेवकों की हड़ताल समाप्त
निगम के सफाई सेवकों की हड़ताल समाप्त

संवाद सहयोगी, अबोहर : नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की ओर से अक्टूबर 2019 के काटे गए वेतन को लेकर की जा रही हड़ताल मेयर विमल ठठई के आश्वासन के बाद खत्म कर दी गई है।

मेयर ठठई ने सफाई सेवकों को आश्वासन दिलाया की उनकी अक्टूबर माह का व बकाया वेतन को भी जल्द जारी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ द्वारा जो शहर की आभा को बहाल करने का बीड़ा उठाया गया है। उसमें किसी भी प्रकार का विघ्न नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी पार्टी के नेता बिना कारण जाने ही सफाई सेवकों के साथ झूठी हमदर्दी जताकर अपनी राजनीति चमकाने के प्रयास कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी भी निगम का हिस्सा है और उनका ध्यान रखना भी निगम की ही जिम्मेदारी है। इस मौके पर सफाई सेवक यूनियन संघर्ष कमेटी के पांच मेंबरी सदस्य सुनील भगानिया, मुकेश सोनी, सुरेश भुंबक, मुरारी लाल व मोजी राम ने कहा कि उन्हें मेयर विमल ठठई पर पूरा विश्वास है कि वे हमें निगम की ओर से हमारी काटी गई तनख्वाह दिलवाएंगे, जिसके चलते उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर डिप्टी मेयर राज कुमार निरानीया, पार्षद नरेंद्र वर्मा, ओम प्रकाश ढिलोड, काली प्रधान आदि मौजूद थे।

घर में चोरी करने वाला काबू, सामान बरामद संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने घर में चोरी करने वाले एक युवक को काबू किया है और उससे सामान भी बरामद किया है। नगर थाना पुलिस ने दविदर सिंह पुत्र निशान सिंह वासी भगवानपुरा के बयान पर 20 अक्टूबर को 2021 को मामला दर्ज किया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि विशाल सिंह वासी गली नंबर 12 दयाल नगरी किल्लियांवाली रोड ने 16 अक्टूबर को उसकेघर का ताला तोड़ कर घर में से सोने व चांदी जेवरात व अन्य सामान की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपित से बालियां, कोके बरामद किए हैं। आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

chat bot
आपका साथी