कांग्रेस के प्रयासों से ही शहर में सीवरेज सिस्टम में हुआ सुधार : जाखड़

अपना अबोहर अपनी आभा अभियान के तहत मेजर सुरेंद्र चौक पर सफाई अभियान चलाया गया। हर सप्ताह शनिवार को शहर की आभा संवारने के लिए यह अभियान चलाकर साफ सफाई की गई व पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 04:24 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 04:24 PM (IST)
कांग्रेस के प्रयासों से ही शहर में सीवरेज सिस्टम में हुआ सुधार : जाखड़
कांग्रेस के प्रयासों से ही शहर में सीवरेज सिस्टम में हुआ सुधार : जाखड़

संस, अबोहर : अपना अबोहर अपनी आभा अभियान के तहत मेजर सुरेंद्र चौक पर सफाई अभियान चलाया गया। हर सप्ताह शनिवार को शहर की आभा संवारने के लिए यह अभियान चलाकर साफ सफाई की गई व पौधे लगाए गए।

संदीप जाखड़ ने इस मुहिम में सहयोग करने के लिए शहरवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब तक अबोहर की आभा पुन: बहाल नहीं हो जाती तब तक यह सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा। सफाई अभियान के दौरान संदीप जाखड़ ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शहर की आभा को बहाल करने के लिए तो 'चोखो अबोहर' प्रोजेक्ट चलाया ही गया है इसके साथ साथ हमारा भी फर्ज बनता है कि हम शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने में अपना योगदान दें। जल्द ही शहर में कदम प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्यों के चलते शहर की सुंदरता बढ़ जाएगी। संदीप जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रयासों से ही शहर में सीवरेज सिस्टम में सुधार हो पाया है। उन्होंने सभी से अपील की कि शहरवासी बढ़चढ़ कर इस अभियान में सहयोग दें। इस मौके पर टीम द्वारा पौधारोपण भी किया गया जिसमें सफेदे, नीम और पीपल के पौधे रोपे गए व पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

chat bot
आपका साथी