सरकार ने अभी तक 36 कर्मी भी नहीं किए पक्के: परमजीत

कंप्यूटर अध्यापक शिक्षा विभाग में पूरे भत्तों सहित मर्ज होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:43 PM (IST)
सरकार ने अभी तक 36 कर्मी भी नहीं किए पक्के: परमजीत
सरकार ने अभी तक 36 कर्मी भी नहीं किए पक्के: परमजीत

संवाद सूत्र, फाजिल्का : कंप्यूटर अध्यापक शिक्षा विभाग में पूरे भत्तों सहित मर्ज होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पंजाब सरकार ने लगातार इन अध्यापकों को अनदेखा किया है और बैठकों का समय देकर बैठकें ही नहीं की। इस कारण कंप्यूटर अध्यापकों में रोष है। इस संबंधी जीटीयू की एक बैठक हुई, जिसमें सरकार से मांग की गई कि कंप्यूटर अध्यापकों को पूरे भत्तों सहित विभाग में मर्ज किया जाए, नहीं तो आने वाले दिनों में संघर्ष को तेज किया जाएगा।

कंप्यूटर शिक्षकों के संघर्ष को पूरा समर्थन देते हुए गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुखविदर सिंह चहल, महासचिव कुलदीप सिंह सहित जीटीयू फाजिल्का जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह शोरवाला, महासचिव निशांत अग्रवाल, संरक्षक भगवंत भठेजा, जिला नेता राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, तहसील प्रभारी कुलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल घोषणा कर रहे हैं, लेकिन उसको पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री चन्नी ने जो 36000 कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की बात की थी, उन्होंने अभी तक 36 कर्मचारियों को भी नियमित नहीं किया है। पंजाब सरकार व शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार समय बिता रहे हैं। नतीजतन पंजाब में हजारों कर्मचारी हड़ताल, संघर्ष, धरने और लगातार विरोध के रास्ते पर हैं। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कि शिक्षा विभाग में कंप्यूटर शिक्षकों का जल्द से जल्द पूर्ण भत्तों के साथ विलय कर 36000 कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएं और कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा किया जाए। इस मौके पर राज कुमार खत्री, विनय कुमार, रविदर कुमार, राकेश कुमार माहर, राजेश कुमार, सतपाल सिंह, विजय कुमार, धीरज, शगन लाल, सतिदर कंबोज, ओम प्रकाश, राघव, सनी, राकेश डोडा, परवीन रानी, सुनीता, पूनम व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी