फौजी के परिवार ने शव को हाईवे पर रखकर किया प्रदर्शन

गांव गहिले वाला में घरेलू विवाद के चलते एक फौजी की संदिग्ध अवस्था में हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:12 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:12 AM (IST)
फौजी के परिवार ने शव को हाईवे पर रखकर किया प्रदर्शन
फौजी के परिवार ने शव को हाईवे पर रखकर किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का): गांव गहिले वाला में घरेलू विवाद के चलते एक फौजी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में थाना सदर पुलिस ने मृतक के चाचा के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल चाचा घर से फरार बताया जा रहा है। जबकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। लेकिन परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने की बजाए उसे गांव घुबाया के निकट थाने के समक्ष रखते हुए रोष प्रदर्शन किया और उक्त मामले में बयान के आधार पर और आरोपितों को नामजद करने की मांग की।

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी माघ सिंह निवासी महिद्र कौर ने बताया कि उसका लड़का संदीप सिंह 22 वर्षीय फौज में काम करता था। एक माह पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। जिसके रिश्ते की बात उसकी ननद की लड़की के साथ चल रही थी। लेकिन उसका देवर देसा सिंह उक्त रिश्ते को नहीं होने देना चाहता था। जिसको लेकर देसा सिंह व उनके बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। 14 मई को देसा सिंह ने फायर करते हुए संदीप को बुरी तरह से जख्मी कर दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। जिसके बाद मामले की सूचना सदर थाना जलालाबाद पुलिस को दी है। जांच अधिकारी एसआई दविद्र कुमार ने बताया कि महिद्र कौर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मृतक के चाचा देसा सिं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक संदीप सिंह पर तीन फायर हुए हैं, फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उधर, दोपहर के समय परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने की बजाए उसे सड़क पर रखकर रोष प्रदर्शन किया। परिजनों ने मांग की कि उक्त मामले में बाकी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चाचा के घर झगड़ा करने आया था मृतक

डीएसपी पलविद्र सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच लगातार जारी रही है। अब तक यह बात सामने आई है कि मृतक अपनी बुआ की लड़की के साथ शादी करना चाहता था, लेकिन इस बात के लिए चाचा व बुआ दोनों राजी नहीं थे। जिसके चलते भुआ की लड़की की कुछ तस्वीरें भी वायरल की गई, जिस संबंधी मृतक के खिलाफ पुलिस मामला भी दर्ज किया गया था, जिसके चलते ही यह विवाद चल रहा था। 14 मई को संदीप अपने कुछ दोस्तों के साथ देसा सिंह के घर गया, जहां दोनों के झगड़े के साथ तोड़फोड़ भी हुई और इसी बीच गोली संदीप को लगी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में शिकायतकर्ता परिवार ने कई लोगों के नाम लिखवाएं हैं, लेकिन फिलहाल पुलिस ने चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी