ओवरब्रिज की उखड़ी टाइलें, पड़े गड्ढे

नई आबादी स्थित स्टील ओवरब्रिज नगर निगम की अनदेखी का शिकार हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:06 PM (IST)
ओवरब्रिज की उखड़ी टाइलें, पड़े गड्ढे
ओवरब्रिज की उखड़ी टाइलें, पड़े गड्ढे

संस, अबोहर : नई आबादी स्थित स्टील ओवरब्रिज नगर निगम की अनदेखी का शिकार हो रहा है। ओवरब्रिज पर लगी टाइलें कई जगह से टूट चुकी हैं, जिस कारण यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नई आबादी निवासी रमन, अशोक, रमेश व महेश ने बताया कि करीब एक सप्ताह से अधिक समय से स्टील ओवरब्रिज पर लगी टाइलें तीन चार जगहों से उखड़ चुकी है व एक जगह तो काफी बढ़ा गड्ढा बन चुका है, जिस कारण कई बार वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हैं। इतना ही नहीं स्टील ओवरब्रिज पर लगी ग्रिल भी कई जगह चोरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी बारिश से ही ओवरब्रिज पर पानी एकत्रित हो जाता है। उन्होंने नगर निगम मेयर व कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ से इसकी हालत सुधारने की मांग की है।

यह स्टील ओवरब्रिज 2016 में बन पाया था। इस पर करीब चार करोड़ से अधिक का खर्च आया था। रेलवे विभाग द्वारा छोटी पौड़ी का रास्ता बंद कर देने के बाद नई आबादी निवासी की परेशानी को देखते हुए स्टील ओवरब्रिज का निर्माण करवाया गया था जो अब नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो रहा है। जल्द करवाएंगे मरम्मत : मेयर

नगर निगम मेयर विमल ठठई ने कहा कि वह मौका देखकर स्टील ओवरब्रिज की मुरम्मत बिना किसी देरी के करवा देंगे।

खाटू धाम के लिए डाक ध्वजा यात्रा सात को संस, अबोहर : श्याम विहार कालोनी में स्थित श्री श्याम बिहारी मंदिर व सांवरिया मित्र मंडल की ओर से अबोहर से खाटू धाम के लिए 9वीं डाक ध्वजा यात्रा सात नवंबर को प्रात सवा छह बजे अबोहर से रवाना होगी। सांवरिया मित्र मंडल के प्रधान प्रमोद मित्तल व सचिव शिव मित्तल ने बताया कि डाक ध्वजा यात्रा में शामिल श्याम प्रेमी 72 घंटे लगातार 410 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर 10 नवंबर को श्री खाटूधाम पहुंचकर श्याम प्रभु के दरबार में माथा टेकेंगे। अबोहर से खाटूधाम डाक ध्वजा यात्रा में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी