किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाया

जिले के एक गांव के रहने वाली महिला ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर उसकी 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 10:13 PM (IST)
किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाया
किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाया

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के एक गांव के रहने वाली महिला ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर उसकी 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ गांव जोड़की के निकट बने एक शैलर में कार्य करती है। 29 अप्रैल को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। शाम करीब छह बजे जब वह घर पर पहुंचे तो उसकी बेटी गायब थी। उसने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि चिमन सिंह उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और गुरमीत सिंह ने भी उसका साथ दिया। जांच अधिकारी एएसआई लखविद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

175 बोतल शराब सहित एक गिरफ्तार संस, अबोहर : बहाववाला पुलिस ने 175 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद एक कर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है । एएसआइ सुखदेव सिंह बिशनपुरा के निकट गश्त कर रहे थे तो मुखिबर ने सूचना दी कि अंकित कुमार निवासी हिम्मतपुरा दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचता। पुलिस आरोपित को 175 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दहेज प्रताड़ना के आरोप में तीन नामजद संस, अबोहर : सदर थाना पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । मोनिका रानी पुत्री धर्मपाल निवासी सरदारपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ससुराल परिवार ने उसे दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने विवाहित के पति दुष्यंत पुत्र विजय पाल, जेठ शिवराज पुत्र विजयपाल व जेठानी गोरा बाई पत्नी शिवराज निवासी वार्ड नंबर 51 बीकानेर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी