मोरिंडा में मोर्चा लगाएंगे अध्यापक

ंप्यूटर अध्यापक यूनियन पंजाब की एक बैठक जिला प्रधान सत्य स्वरूप तहसील प्रधान संजीव कुमार राम कुमार गोयल व दीपक कुमार की अगुवाई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:59 PM (IST)
मोरिंडा में मोर्चा लगाएंगे अध्यापक
मोरिंडा में मोर्चा लगाएंगे अध्यापक

संवाद सूत्र, फाजिल्का : कंप्यूटर अध्यापक यूनियन पंजाब की एक बैठक जिला प्रधान सत्य स्वरूप, तहसील प्रधान संजीव कुमार, राम कुमार गोयल व दीपक कुमार की अगुवाई में हुई। इस मौके यूनियन की ओर से फैसला लिया गया कि 31 अक्टूबर को पूरे पंजाब से हजारों की संख्या में कंप्यूटर अध्यापक सीएम सिटी मोरिडा में रैली करेंगे और सीएम हाऊस का घेराव करेंगे और इसी दिन शाम को मोरिडा में पक्का मोर्चा शुरू कर दिया जाएगा।

नेताओं ने कहा कि कंप्यूटर अध्यापक शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार और अफसरशाही द्वारा उनकी मांगें मानने की बजाय दिनों दिन कंप्यूटर अध्यापकों का शोषण किया जा रहा है और कंप्यूटर अध्यापकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यूनियन नेताओं ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों को पंजाब सिविल सर्विस रूल्ज मुताबिक मिलने वाली सहूिलयतें जैसे इंटरम रिलीफ, एसीपी, लीव इनकैशमैंट, मेडिकल लीव व सीपीएफ आदि से वंचित रखा जा रहा है। पिछले सालों के दौरान 70 के करीब कंप्यूटर अध्यापकों की मौत हो चुकी है। उनके परिवार वाले काफी परेशान हैं। इन कंप्यूटर अध्यापकों के आश्रित परिवारों को न कोई वित्तीय लाभ और न ही तरस के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई। पिछले चार साल से सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन हल करने की बजाय बहाने लगाए जा रहे हैं, जिसके तहत 12 व 18 अक्टूबर को नए शिक्षा मंत्री के साथ भी दो पैनल बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस मौके विशाल रजोरिया, नीरज कुमार, हरी कृष्ण, जसकरन सिंह, बूटा सिंह, करणवीर सियाग, पंकज लूना, सुनील चलाना, विकेक कटारिया, सुरिदर कुमार, सुरिदर कुमार, परविदर कुमार,अमन वर्मा, रोहित, सौरव, नंद गोपाल, सुखविदर सिंह, राजन कंबोज,अमित सुधा, हरी सिंह, मंगत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी