स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में करवाया आर्मी मेला

फाजिल्का के मिलिट्री स्टेशन पर भारतीय सेना द्वारा 1971 युद्ध विजय की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:04 PM (IST)
स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में करवाया आर्मी मेला
स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में करवाया आर्मी मेला

संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का के मिलिट्री स्टेशन पर भारतीय सेना द्वारा 1971 युद्ध विजय के 50 साल के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश में चार विजय तशालों ने चारों प्रमुख दिशाओं में 16 दिसंबर 2020 को अपनी भव्य यात्रा प्रारंभ की। 23 फरवरी को विजय मशाल फरीदकोट मिलिट्री स्टेशन से फाजिल्का मिलिट्री स्टेशन में पहुंची। 03 मार्च 2021 तक यह फाजिल्का मिलिट्री स्टेशन में स्थित रहेगी। जिसके बाद विजय मशाल को अबोहर मिलिट्री स्टेशन ले जाया जाएगा।

इस उपलक्ष्य में फाजिल्का के मिलिट्री स्टेशन पर विभिन्न प्रकार के समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत एक मार्च को एक भव्य सैन्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में हथियार एवं उपकरण प्रदर्शन, आर्मी बैंड परेड और भारतीय सेना में शामिल होने का अभियान मुख्य आकर्षण थे। आयोजन के दौरान स्टेशन कमांडर, फाजिल्का मिलिट्री स्टेशन द्वारा कुल मिलाकर 01 वीर नारी, 05 युद्ध विधवा एवं 32 सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त फाजिल्का के विभिन्न स्कूलों से आए लगभग 100 बच्चों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। 03 मार्च को अबोहर मिलिट्री स्टेशन को विजय मशाल सौंपने से पहले 02 मार्च 2021 को संजीव चौक से घंटाघर चौक तक विजय मार्च का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेना के जवान हमेशा देश की सुरक्षा के लिए तैयार रहते हैं, इसलिए देश के सभी नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हमारी सेना हर परिस्थित में मजबूत है तथा कोई आंख नहीं दिखा सकता है।

chat bot
आपका साथी