जहरीली दवा से विवाहिता की संदिग्ध मौत

शहर के जोरा सिंह मान नगर में एक विवाहिता की जहरीली दवा खाने से संदिग्ध मौत हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:54 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 09:54 PM (IST)
जहरीली दवा से विवाहिता की संदिग्ध मौत
जहरीली दवा से विवाहिता की संदिग्ध मौत

संवाद सूत्र, फाजिल्का: शहर के जोरा सिंह मान नगर में एक विवाहिता की जहरीली दवा खाने से संदिग्ध मौत हुई है। अस्पताल में मौजूद मृतक महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुरलियों ने शनिवार सुबह महिला को कोई दवा दी, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल लाने पर उसकी मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस को दी शिकायत में फाजिल्का निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन नीलम रानी की शादी 15 वर्ष पहले फाजिल्का की जोरा सिंह बस्ती में हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका जीजा अमित कुमार व ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन से मारपीट करते रहते थे। इसको लेकर वह दो तीन बार एकत्रित भी हुए हैं। यह सिलसिला जारी रहा। बीती रात भी इनमें झगड़ा हुआ और सुबह उन्हें फोन आया कि उसकी बहन की तबीयत ठीक नहीं है। इस पर वह अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालात गंभीर बताया। इसके बाद उसकी बहन को सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। थाना प्रभारी बचन सिंह ने बताया कि मृतक महिला के भाई के बयानों पर महिला के पति, सास व ससुर के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी