दीवानखेड़ा स्कूल के छात्रों ने जीते छह पुरस्कार

जिला स्तरीय स्वीप प्रोजेक्ट के अंर्तगत आयोजित प्रतियोगिताओं में सरकारी हाई स्कूल दीवानखेड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पुरस्कार प्राप्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:01 PM (IST)
दीवानखेड़ा स्कूल के छात्रों ने जीते छह पुरस्कार
दीवानखेड़ा स्कूल के छात्रों ने जीते छह पुरस्कार

संवाद सहयोगी, अबोहर : जिला स्तरीय स्वीप प्रोजेक्ट के अंर्तगत आयोजित प्रतियोगिताओं में सरकारी हाई स्कूल दीवानखेड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पुरस्कार प्राप्त किए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डा. सुखवीर सिंह बल मुख्यातिथि रहे।

टीम इंचार्ज दीपक कंबोज ने बताया कि फाजिल्का के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित नाटक, कविता, भाषण व लेख मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने पेश किए गए नाटक 'जागो वोटर जागो का शानदार प्रदर्शन किया। इस नाटक के पात्र वंश कंबोज को बेस्ट एक्टर व अंजना कंबोज को बेस्ट एक्टर्स का पुरस्कार मिला। इसके अलावा कविता मुकाबले में स्कूल की छात्रा नेहा व भाषण मुकाबले में काजल को तीसरा इनाम प्राप्त हुआ। लेख रचना में काजल को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। मुख्यातिथि डा. सुखवीर सिंह बल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए तथा स्कूल की हेड मिस्ट्रेस दीपिका, टीम इंचार्ज दीपक कंबोज व अमनदीप की बढि़या पेशकारियों के लिए प्रशंसा की।

समिति ने की बंद गाड़ियां चलाने की मांग संवाद सूत्र, फाजिल्का : नार्दर्न रेलवे पैसेंजर्स समिति के डिविजनल प्रधान विनोद कुमार भवनिया ने मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर छावनी को पत्र लिखकर कोरोना के समय से बंद पड़ी डीएमयू गाड़ियों को फिर से बहाल करने की मांग की है। विनोद भवनिया ने बताया कि पहले फाजिल्का से बठिडा के लिए सुबह तीन बजे एक गाड़ी चलती थी, जिसको बंद कर दिया गया है और जो डीएमयू गाड़ी फाजिल्का से शाम चार बजे बठिडा के लिए चलती थी, उसे अब बठिडा में ही रोक लिया जाता है, जबकि पहले यह गाड़ी बठिडा से फाजिल्का रात्रि नौ बजे चलती थी।

अब इस गाड़ी को बठिडा से शाम 7:15 बजे बठिडा से चलाया जाए, इसके इलावा पहले फाजिल्का से कोटकपूरा के लिए सुबह 10:20 बजे गाड़ी चलती थी, जिसको भी बंद किया हुआ है। इस गाड़ी को पुन बहाल किया जाए। उक्त सभी गाड़िीयों को तुरंत चलाया जाये ताकि यात्रियों को आने-जाने की सुविधा मिल सके और इससे रेलवे की आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सके। नार्दन रेलवे पैसेंजर समिति के पैटर्न राजपाल गुंबर, नोरंग लाल ब्लाक प्रधान, शक्ति कामरेड, डॉ. प्रदीप सेठी, बलदेव कृष्ण बब्बर, शाम लाल छाबड़ा, दर्शन कामरा, रवि कांत होडा, राज कुमार सोनी, सुनील कुमार सरपंच व अन्य समिति के सदस्यों ने मांग की कि उक्त पत्र में दर्ज डीएमयू गाड़ियों को जल्द से जल्द चलाया जाए।

chat bot
आपका साथी