कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिया धरना

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान मजदूर मुलाजिम संघर्ष कमेटी द्वारा बस स्टैंड के समक्ष धरना दिया गया व इसके बाद मोटरसाइकिलों पर रोष मार्च निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 10:09 PM (IST)
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिया धरना
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिया धरना

संस, अबोहर : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान मजदूर मुलाजिम संघर्ष कमेटी द्वारा बस स्टैंड के समक्ष धरना दिया गया व इसके बाद मोटरसाइकिलों पर रोष मार्च निकाला गया। इस दरौान सचिव जरनैल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पहले ही लोकविरोधी फैसले जीएसटी लागू करना, नोटबंदी, नागरिकता संशोधन बिल पास किए जा चुके हैं और अब कृषि विरोधी कानून लागू करके अन्नदाता पर वार किया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान तीन माह से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानूनों को रद किया जाए। इस मौके पर शंकरदास, जरनैल सिंह, कुलवंत कीर्ति, गुरमेज गेजी, महिद्र सिंह, जगीर सिंह, शरणजीत सिंह, रामराज, जगतार सिंह आदि ने भी संबोधन किया।

केजरीवाल सरकार कर रही किसानों की मदद : डा. कालड़ा

संवाद सूत्र जीरा (फिरोजपुर) : आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव डा. अजमेर सिंह कालड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के नौ स्टेडियमों को जेलों में तबदील करना चाहती थीं, ताकि किसानों को वहां बंद करके संघर्ष को दबाया जा सके, जबकि केजरीवाल सरकार किसानों की मदद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की किसानों को इन जेलों में बंद करने की पूरी योजना थी। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानूनों को लागू करने के लिए बना गई कमेटी में कैप्टन अमरिदर सिंह शामिल है। लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि किसानों की सारी मांगे मान ली जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के वालंटियर किसानों की सेवा में जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी