छाबड़ा बर्तन स्टोरी से चोरी किए गए बर्तन बरामद

छाबड़ा बर्तन स्टोर से चोरी करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए बर्तन बरामद किए है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 10:04 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 10:04 PM (IST)
छाबड़ा बर्तन स्टोरी से चोरी किए गए बर्तन बरामद
छाबड़ा बर्तन स्टोरी से चोरी किए गए बर्तन बरामद

संस, अबोहर : छाबड़ा बर्तन स्टोर से चोरी करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए बर्तन बरामद किए है। सागर छाबड़ा पुत्र मोहन लाल छाबड़ा गली नंबर 15 मेन बाजार के बयानों पर पुलिस ने 19 सितंबर को फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी मनोज कुमार वासी मसीत ढाणी, पवन सिंह शेखावत, पंकज सिंह शेखावत वासी नई आबादी गली नंबर सात अबोहर, मदन सिंह वासी नई आबादी, विनोचा बर्तन भंडार गली नं छह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सभी पर आरोप था कि वह फैक्ट्री से सामान लाते समय रास्ते में कुछ सामान बेच देते थे। पुलिस ने दो आरोपितों रमेश कुमार वासी आलमगढ़, मनोज कुमार निवासी ढाणी मसीत को काबू कर पुलिस रिमांड के दौरान 320 कटोरियां, 84 जग, 52 थालियां बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक की हुई पहचान संस, अबोहर : किल्लियांवाली के निकट रेलगाड़ी के नीचे आए युवक की पहचान फाजिल्का के गांव मारखीवा निवासी 30 वर्षीय सुखविदर सिंह पुत्र मोहता सिंह के तौर पर हुई है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले रेल लाइनों पर एक युवक का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान न होने के कारण शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। मौके से मृतक के टूटे हुए मोबाइल के इएमआइ नंबर से उसकी पहचान व उसके परिजनों को पता लगाकर उनको सूचित किया गया

chat bot
आपका साथी