भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए उठाए जाएं कदम : छाबड़ा

जिला भाजपा उपप्रधान अशोक छाबड़ा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नीचले स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता की रक्षा करने तथा उनके साथ धक्केशाही करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की अपील की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 10:26 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 10:26 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए उठाए जाएं कदम : छाबड़ा
भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए उठाए जाएं कदम : छाबड़ा

संस, अबोहर : जिला भाजपा उपप्रधान अशोक छाबड़ा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नीचले स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता की रक्षा करने तथा उनके साथ धक्केशाही करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की अपील की है। अशोक छाबड़ा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान भी गुंडागर्दी का सामना करते हुए कड़ी मेहनत के साथ मात्र तीन सीटों पर खड़ी भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में 76 सीटों तक पहुंचाया। इसके बावजूद उन पर कातिलाना हमले हो रहे हैं, कार्यालय जलाए जा रहे हैं और आम लोगों की दुकानें लूटी जा रही हैं। अशोक छाबड़ा ने कहा कि यदि समय रहते भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं को नहीं संभाला, तो अन्य प्रदेशों में बसे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिरेगा।

पूर्ण क‌र्फ्यू के साथ लाकडाउन लागू करे सरकार : भारद्वाज संस, अबोहर: बजरंग दल हिदुस्तान के राष्ट्रीय अध्य्क्ष हितेश भारद्वाज व राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सोनी ने केंद्र व पंजाब सरकार से मांग की है कि बढ़ते हुए कोरोना को ध्यान में रखते हुए आधा लाकडाउन लगाने की जगह पूर्ण क‌र्फ्यू के साथ लाकडाउन को लागू करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह देश में सभी देशवासियों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का कार्य करें। बजरंग दल हिदुस्तान की जोरदार मांग हैं कि कोरोना से पीड़ित सभी मरीजों का इलाज सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त किया जाना चाहिए। हर प्रकार की मेडिकल सुविधा जो करोना महामारी के खिलाफ लडऩे के लिए जरूरी हो उसका पूरा खर्चा केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकारों के साथ मिलकर उठाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी