सरकारी स्कूल पतरेवाला में करवाए खेल मुकाबले

गांव पतरेवाला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में खेल दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:32 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:32 PM (IST)
सरकारी स्कूल पतरेवाला में करवाए खेल मुकाबले
सरकारी स्कूल पतरेवाला में करवाए खेल मुकाबले

संस, अबोहर : गांव पतरेवाला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में खेल दिवस मनाया गया। स्कूल प्रिसिपल नवजोत कौर खैहरा ने बताया कि एक दिवसीय अंतर सदन खेल मुकाबले में दौड़, लंबी छलांग, खो-खो, कबड्डी जैसे 26 तरह की खेलों के मुकाबले करवाए गए, जिसमें लड़के व लड़कियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

स्कूल के पीटी चंद्रमोहन व कंप्यूटर अध्यापक रोहित कुमार व स्कूल मीडिया इंचार्ज रोहित कुमार की देखरेख में खेल की शुरुआत फ्लैग मार्च निकाल कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने योगा का हेरतगेंज प्रदर्शन किया। खेल आयोजन के लिए स्कूल प्रिसिपल ने सभी अध्यापकों को बधाई दी व विजेता खिलाडि़यों को इनाम देकर सम्मानित किया।

डीएवी कालेज में पहुंचे पूर्व विद्यार्थी को किया सम्मानित संस, अबोहर : डीएवी कालेज के पूर्व विद्यार्थी हरविदर सिंह बराड़, जो आजकल कनाडा वैंकूवर में रहकर अच्छा नाम कमा रहे हैं, ने कालेज में आकर अपने बिताए हुए पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी हैं। डीएवी कालेज में प्राप्त शिक्षा की बदौलत ही हैं, जो संस्कार डीएवी कॉलेज के अध्यापकों ने उन्हें दिए वह आज भी उन्हीं का पालन कर रहे हैं।

अपने पुराने अध्यापकों से मिलकर उन्होंने बड़ी ही प्रसन्नता का अनुभव किया। डा. राजेश कुमार महाजन ने हरविदर सिंह बराड़ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कालेज का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं बल्कि एक ऐसे मनुष्य का निर्माण करना है, जो डीएवी के उद्देश्यों को आत्मसात करके समाज की उन्नति में अपना योगदान दे। उन्होंने हरविदर सिंह बराड़ को कॉलेज में आने पर धन्यवाद किया तथा उम्मीद जताई कि वे ऐसे ही डीएवी परिवार से जुड़े रहेंगे। इस अवसर पर कालेज के वरिष्ठ अध्यापक गुरराज सिंह चहल भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी