सफाई संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए विशेष सेल गठित

शहरवासियों की सफाई से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए विशेष सेल का गठन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:01 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:01 PM (IST)
सफाई संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए विशेष सेल गठित
सफाई संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए विशेष सेल गठित

जासं, अबोहर : नगर निगम अबोहर में नवनियुक्त कमिश्नर अभिजीत कपिलेश ने शहरवासियों की सफाई से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए विशेष सेल का गठन किया है।

कमिश्नर अभिजीत कपिलेश ने बताया कि शहरवासियों की सफाई से संबंधित शिकायतों के निवारण तथा सफाई सेवाओं को और अधिक कारगर बनाने के लिए विशेष सेल का गठन किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी शहरवासी सफाई से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए मोबाइल नं.75085-09000 पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने का समय सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक रहेगा। कमिश्नर अभिजीत कपिलेश ने कहा कि नगर निगम अबोहर का समूह स्टाफ सभी क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पबद्ध है।

chat bot
आपका साथी